लाइफस्टाइल

10-3-2-1-0 Sleep Rule : गहरी नींद चाहिए तो सोने का नया नियम अपनाइए और रात में कुंभकर्ण बन जाइए!

10-3-2-1-0 Sleep Rule : '10-3-2-1-0 स्लीप रूल' सोने का नया तरीका है जो इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसकी शुरुआत स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेस एंड्राडे के जरिए हुई। आइए, गहरी नींद के लिए इस नियम को विस्तार से जानें।

2 min read
Feb 19, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

10-3-2-1-0 Sleep Rule : अच्छी नींंद भला कौन नहीं चाहता है! पर, भागदौड़ और तनाव से भरी जिंदगी में संभव नहीं। इसलिए, लोग भरपूर नींद के लिए भला क्या कुछ नहीं करते। अगर आप भी नींद की कमी से जूझ रहे हैं तो 10-3-2-1-0 स्लीप रूल (New Sleep Rule) आपके काम आ सकता है। इस आसान नियम को अपनाकर आप कुंभकर्ण की तरह नींद पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

नींद नहीं आने पर अपनाएं 5-5-5 Sleeping Rules, डॉक्टर ने बताए अच्छी नींद के लिए कई कारगर टिप्स

Sleep Rule : 10-3-2-1-0 स्लीप रूल क्या है?

'10-3-2-1-0 स्लीप रूल' सोने का नया तरीका है जो इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसकी शुरुआत स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेस एंड्राडे की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी। चलिए हम इस नियम को विस्तार से समझते हैं-

सोने से 10 घंटे पहले कैफीन बंद (No Caffeine)

इस नियम का पहला कदम सोने से 10 घंटे पहले कैफीन (कॉफी, चाय आदि) का सेवन बंद करें। यदि आप रात 10 बजे सोना चाहते हैं, तो दोपहर 12 बजे के बाद कॉफी या चाय न पिएं। क्योंकि, कैफीन एक उत्तेजक है जो ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है। इसका असर शरीर में 6 घंटे या उससे अधिक समय तक रह सकता है।

सोने से 3 घंटे पहले भोजन और शराब नहीं (No Food or Alcohol)

आपको दूसरा कदम ये उठाना है कि सोने से कम से कम 3 घंटे पहले अपना आखिरी भोजन कर लेना चाहिए। सोने के ठीक पहले खाने से रात में बार-बार नींद टूट सकती है।

सोने से 2 घंटे पहले काम करें बंद (No Work)

सोने के समय से दो घंटे पहले अपने सभी ऑफिस या अन्य काम बंद करना है। दिमागी सक्रियता बढ़ाने वाले काम आपको अलर्ट कर देते हैं, जिससे गहरी नींद आना मुश्किल हो जाता है।

सोने से 1 घंटा पहले स्क्रीन बंद (No Screens)

सोने से एक घंटा पहले फोन, टीवी और कंप्यूटर की स्क्रीन बंद कर देनी चाहिए। गैजेट्स से निकलने वाली ब्लू लाइट (Blue Light) 'मेलाटोनिन' हार्मोन के स्राव को रोकती है, जो शरीर को सोने का संकेत देता है।

सुबह: 'स्नूज' बटन बिल्कुल नहीं (Zero Times Hitting Snooze)

इस रूटीन में सुबह अलार्म के 'स्नूज' बटन को दबाना पूरी तरह मना है। माना जाता है कि बार-बार स्नूज करने से आपकी नींद का चक्र (Sleep cycle) बाधित होता है। इस आदत को छोड़ने के लिए अपने फोन या अलार्म को बिस्तर से दूर रखें, ताकि उसे बंद करने के लिए आपको बेड से उठना ही पड़े।

ये भी पढ़ें

Viral Video : चमत्कार! जी उठी मृत महिला, वीडियो हो रहा वायरल, डॉक्टर की भी हो रही तारीफ, जानिए कैसे हुआ ये संभव

Also Read
View All
Ramadan Jumma Mubarak 2026: रमजान के पहले जुमे पर यहां दिए गए फोटो और विशेज भेजकर दें अपनों को मुबारकबाद

Ramadan Special Recipe: सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ‘Peas Toast’, रोजेदारों के लिए बेस्ट हेल्दी डिश

IRCTC Holi Tour Package: होली पर नहीं जा रहे हैं घर? तो राजस्थान, कन्याकुमारी, हिमाचल और हैवलॉक घूमने का मिस न करें IRCTC का टूर पैकेज

50+ Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2026 Wishes: शिवाजी जयंती पर अपनों को यहां दिए गए विशेज और शायरी भेजकर दें शुभकामनाएं

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2026 Wishes : शिव जयंती 2026 पर यहां दिए गए HD Images, Photos और Wallpapers डाउनलोड कर इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक पर लगाएं स्टेटस

अगली खबर