लाइफस्टाइल

क्या आप भी बिना भिगोए खा रहे हैं आम? सेहत के लिए हो सकता है ‘जहर’, अभी जानें असली वजह

आम को पानी में क्यों भिगोते हैं?: आज के लेख में आइए जानते हैं कि दादी-नानी से लेकर मम्मी तक सभी लोग आम को भिगोकर रखने को क्यों कहते हैं और क्या इससे जुड़ा कोई हेल्थ या साइंस का फायदा भी होता है की नहीं?

2 min read
Apr 06, 2026
Why Soak Mangoes In Water Before Eating| image credit gemini

Why Soak Mangoes In Water Before Eating: गर्मियों के आते ही फलों के राजा आम की डिमांड बढ़ जाती है और बढ़े भी क्यों ना, आखिर साल भर के लंबे इंतजार के बाद जो ये खाने को मिलते हैं। आम के शौकीन लोग इसके आते ही कैरी से लेकर अचार, शेक और आमरस जैसी कई डिशेज बनाने और खाने लगते हैं। विटामिन और फाइबर से भरपूर ये फल जितना टेस्टी है, उतना ही फायदेमंद भी। लेकिन अगर आपने कभी ध्यान दिया होगा, तो बाजार से लाने के तुरंत बाद आम खाने या इससे जुड़ी डिशेज बनाने के लिए मना किया जाता है। आम को बाल्टी या पतीले में भिगोकर कुछ घंटों के लिए रखने के लिए कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दादी-नानी से लेकर मम्मी तक सभी लोग आम को भिगोकर रखने को क्यों कहते हैं और क्या इससे जुड़ा कोई हेल्थ या साइंस का फायदा भी होता है की नहीं?

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : जयपुर में यूपी से दशहरी-लंगडे आम की बम्पर आवक, आम के शौकीनों की हो गई बल्ले-बल्ले, जानें क्यों

केमिकल्स और कीटनाशक से छुटकारा (Protection from Chemicals)


आजकल फलों को कीड़ों से बचाने और जल्दी पकाने के लिए उन पर काफी ज्यादा पेस्टिसाइड्स और केमिकल्स छिड़के जाते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें बिना पानी में भिगोए खाते हैं, तो ये जहरीले तत्व सीधे आपके शरीर में चले जाते हैं। इससे न केवल पेट खराब हो सकता है, बल्कि शरीर के अंदरूनी हिस्सों को भी नुकसान पहुंचता है। पानी में देर तक रखने से ये केमिकल काफी हद तक साफ हो जाते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा पानी में भिगोकर रखने के बाद ही खाने की सलाह दी जाती है।

स्किन की एलर्जी और फुंसियों से बचाव (Prevention of Skin Reactions)


अगर आपने कभी गौर किया होगा तो देखा होगा कि आम की डंडी के पास, यानी जो हिस्सा आम को पेड़ की डाल से जोड़े रखता है, वहां से एक सफेद और चिपचिपा रस निकलता है जिसे 'सैप' कहते हैं। ये सैप बहुत खतरनाक होता है। अगर ये चेहरे या होंठों पर लग जाए, तो वहां लाल निशान, खुजली या बड़े-बड़े दाने और फुंसियां निकल सकते हैं। इसे 'मैंगो सैप बर्न' भी कहते हैं। जब आप आम को 20-30 मिनट पानी में छोड़ देते हैं, तो ये चिपचिपा पदार्थ पानी में गलकर निकल जाता है और स्किन सुरक्षित रहती है।

शरीर को मिलेंगे पूरे न्यूट्रिएंट्स (Better Nutrient Absorption)


आम में फाइटिक एसिड नाम का एक तत्व होता है। इसका काम शरीर में आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे मिनरल्स को सोखने से रोकना होता है। यानी अगर आप बिना भिगोए आम खाएंगे, तो आम के अच्छे गुण आपकी बॉडी को पूरी तरह नहीं मिल पाएंगे। पानी में भिगोने से यह फाइटिक एसिड बाहर निकल जाता है, जिससे आपको आम का पूरा पोषण मिलता है और शरीर को सारे न्यूट्रिएंट्स सही से मिलते हैं।

आम की गर्मी होगी कम (Reducing Natural Heat)


आम की तासीर गर्म होती है, जिससे इसे ज्यादा खाने पर शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और चेहरे पर दाने निकल सकते हैं। पानी में भिगोकर रखने से इसकी नेचुरल गर्मी कम हो जाती है। एक्सपर्ट्स का तो यह भी मानना है कि पानी में भिगोने के बाद आम और भी ज्यादा फ्रेश लगने लगते हैं और उनकी मिठास भी काफी बढ़ जाती है।

कैसे भिगोएं? (The Right Way to Soak)


आम को सही तरीके से साफ करने के लिए एक बड़े बर्तन में साफ पानी भरें और उसमें आम डाल दें। अच्छी सफाई के लिए आप पानी में थोड़ा नमक या सिरका भी मिला सकते हैं। कम से कम 10 से 30 मिनट तक इन्हें पानी में डूबा रहने दें। इसके बाद आम को बाहर निकालें, साफ कपड़े से पोंछें और फिर मजे से आम खाएं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस शहर में लोग रोजाना खा रहे 10,000 किलो आम, बादाम आम की अधिक मांग

Published on:
06 Apr 2026 07:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर