लाइफस्टाइल

उम्र में पत्नी से छोटे हैं ये फिल्मी सितारे, पति-पत्नी में ज्यादा Age gap का क्या होता है असर?

Effect of Age Difference on Marriage: शादी के मामले में आज के समय में कई कपल्स उम्र के अंतर को दरकिनार कर अपना जीवनसाथी चुन रहे हैं। बॉलीवुड में भी ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिनके पति उम्र में उनसे छोटे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिसर्च के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर उनकी शादीशुदा जिंदगी और रिश्ते की खुशियों को किस तरह प्रभावित करता है।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 11:11 AM IST
Bollywood Couples Age Difference
Bollywood Couples Age Difference (file photo) image credit instagram/ priyankachopra/nehakakkar/katrinakaif

Bollywood Couples Age Difference: शादी की बात आते ही आमतौर पर माना जाता है कि पति उम्र में पत्नी से बड़ा ही होना चाहिए। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने इस सोच को पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से लेकर फराह खान और शिरीष कुंदर तक, कई सेलेब्स ने अपने से छोटे जीवनसाथी को चुना। ऐसे में आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन मशहूर जोड़ियों के बारे में, जिनमें पत्नी उम्र में पति से बड़ी हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि पति-पत्नी के बीच ज्यादा उम्र का फर्क रिश्ते पर सच में असर डालता है या नहीं।

उम्र में पति से बड़ी हैं ये अभिनेत्रियां

जोड़ीउम्र में फर्क (लगभग)शादी का साल
प्रियंका चोपड़ा (44) -निक जोनस (34)10 साल2018
फराह खान (61) -शिरीष कुंदर (53)8 साल2004
नेहा कक्कड़ (38) -रोहनप्रीत सिंह (31)6.5 साल2020
गौहर खान (43) -जैद दरबार (31)6 साल (गौहर के अनुसार)2020
कटरीना कैफ (43) -विक्की कौशल (38)5 साल2021
सोहा अली खान (48) -कुणाल खेमू (43)5 साल2015
बिपाशा बसु (47) -करण सिंह ग्रोवर (44)3 साल2016
नेहा धूपिया (46) -अंगद बेदी (43)लगभग ढाई साल2018
ऐश्वर्या राय बच्चन (53) -अभिषेक बच्चन (50)करीब 3 साल2007

उम्र का फर्क रिश्ते पर क्या असर डालता है? रिसर्च में सामने आई ये बात

CU Boulder Today के अनुसार, पति-पत्नी के बीच एज गैप को लेकर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर (CU Boulder) की एक रिसर्च में पाया गया कि पति और पत्नी, दोनों को अपने से छोटे जीवनसाथी के साथ शुरू में ज्यादा खुशी मिलती है। लेकिन जिन जोड़ों में उम्र का फर्क बड़ा होता है, उनकी खुशी समय के साथ घटती जाती है। यह रिसर्च ऑस्ट्रेलिया के हजारों घरों के 13 साल के आंकड़ों पर की गई। रिसर्च के मुताबिक बड़े उम्र के फर्क वाली शादियों में आर्थिक मुश्किल के समय खुशी ज्यादा गिरती है। इस रिसर्च की सह-लेखिका और अर्थशास्त्री टेरा मैकिनिश (Terra McKinnish) के अनुसार, जिन पुरुषों की पत्नी छोटी होती है, वे सबसे ज्यादा खुश रहते हैं। जिन पुरुषों की पत्नी बड़ी होती है, वे सबसे कम खुश रहते हैं। महिलाओं में भी यही पैटर्न दिखा। बड़े पति के साथ वे कम खुश रहती हैं और छोटे पति के साथ ज्यादा।

मैकिनिश के अनुसार शादी के 6 से 10 साल में यह शुरुआती खुशी तेजी से कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि जिन जोड़ों में उम्र का फर्क ज्यादा होता है, उनकी खुशी उन जोड़ों के मुकाबले ज्यादा गिरती है जिनकी उम्र लगभग बराबर होती है। उनका कहना है कि जब कोई बड़ा आर्थिक झटका लगे, जैसे जॉब चली जाए या घर की आमदनी अचानक घट जाए, तो ज्यादा फर्क वाले जोड़ों की खुशी बराबर उम्र वालों से काफी ज्यादा गिरती है। इसके अलावा बराबर उम्र वाले जोड़े बच्चे पैदा करने और खर्च करने जैसे फैसलों पर ज्यादा एक जैसा सोचते हैं, इसलिए वे आर्थिक झटके को बेहतर संभाल लेते हैं।

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार, "द मैरिटल सैटिस्फैक्शन ऑफ डिफरेंटली एज्ड कपल्स" नाम की रिसर्च में कपल के एज गैप को लेकर मिले नतीजे के अनुसार पुरुष छोटी पत्नी के साथ ज्यादा खुश रहते हैं और बड़ी पत्नी के साथ कम, जबकि महिलाएं छोटे पति के साथ ज्यादा खुश रहती हैं और बड़े पति के साथ कम। उम्र के फर्क वाले जोड़ों की खुशी बराबर उम्र वाले जोड़ों के मुकाबले तेजी से घटती है, और 6 से 10 साल में छोटे जीवनसाथी की वजह से मिली शुरुआती बढ़त खत्म हो जाती है। इसके अलावा आर्थिक झटका लगने पर बड़े फर्क वाले जोड़ों की खुशी ज्यादा गिरती है।

Updated on:
28 Nov 2026, 11:11 AM IST
Published on: