
Akhilesh Yadav Special Story: उत्तर प्रदेश के सैफई में जन्मे सपा प्रमुख अखिलेश यादव भले ही हमेशा ब्लैक एंड व्हाइट कपड़ों में दिखते हैं, पर उनकी लाइफस्टाइल कई रंगों से भरी है। हम उनकी राजनीति से तो वाकिफ हैं, लेकिन अखिलेश के जीवन जीने का तरीका बहुत कम लोग ही जानते हैं।
आइए, अखिलेश यादव की लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।
अखिलेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय, कर्नाटक से एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग (B.E. in Civil Environment Engineering) की पढ़ाई पूरी की।
अखिलेश यादव एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और राजनीति उनके खून में है। लेकिन इसके अलावा भी उनके कई शौक हैं। अखिलेश को फुटबॉल खेलना पसंद है और वे कभी-कभी क्रिकेट भी खेल लेते हैं। साथ ही, उन्हें फिल्में देखना भी पसंद है। मूवीज के साथ-साथ उन्हें म्यूजिक से भी खास लगाव है। ये वे शौक हैं, जिन्हें वे राजनीति के अलावा पूरा करते हैं।
अखिलेश को विदेश यात्रा का भी शौक है। वे अब तक कई देशों की यात्रा कर चुके हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, चीन, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, कनाडा और जापान शामिल हैं। बता दें कि अखिलेश की शिक्षा से लेकर उनकी विदेश यात्राओं तक की जानकारी समाजवादी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अखिलेश को मंगलवार के दिन भंडारे का भोजन (जैसे पूड़ी-सब्जी) बहुत पसंद है। इसके अलावा वे अक्सर मशहूर दुकानों के समोसे खाने भी पहुंच जाते हैं। फरवरी 2026 में एक जनसभा के दौरान उन्होंने कानपुर के प्रसिद्ध मुन्ना समोसा वाले के मलाई पनीर और हींग वाले समोसे खाए थे। साथ ही, वे बच्चों के साथ अक्सर चाइनीज फूड खाना भी पसंद करते हैं।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि अखिलेश यादव शाकाहारी हैं या मांसाहारी, तो बता दें कि उन्होंने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि वे पूर्ण रूप से शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं। हालांकि, उनके परिवार के कुछ सदस्यों को मांसाहारी भोजन भी पसंद है।