
Prateek Yadav Death(file photo)| image credit instagram- iamprateekyadav and gemini
Prateek Yadav Lifestyle and Car Collection: यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का आज बुधवार सुबह निधन हो गया। एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतीक ने कभी सियासत में कदम नहीं रखा। वे हमेशा से एनिमल लवर होने के साथ-साथ महंगी कारों, एडवेंचर और फिटनेस के शौकीन रहे, जिसकी झलक उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर साफ देखने को मिलती है।
प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त वीडियो शेयर करते हुए अपने अनोखे अनुभवों को साझा किया था। आइए जानते हैं प्रतीक यादव की एडवेंचर्स लाइफ के बारे में-
प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक जबरदस्त वीडियो शेयर करते हुए अपना अनुभव बताया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जैसे ही इंजन की आवाज गूंजी और आसमान खुला, उन्होंने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। EA 300 विमान के अंदर जी-फोर्स को महसूस करना, बादलों को चीरते हुए आगे बढ़ना और हवा में गुलाटियां मारना उनके लिए बिल्कुल टॉप गन फिल्म के किसी सीन जैसा था। प्रतीक ने बताया कि यह सब इतना तेज और शानदार था कि उन्हें असली रोमांच का अहसास हुआ। उनके लिए यह कभी न भूलने वाला और जोश से भरा एक यादगार अनुभव था।
प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर EA 300 विमान का एक और वीडियो शेयर करते हुए अपना रोमांचक अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि इस पूरी तरह से एरोबैटिक विमान को उड़ाना उनके लिए किसी सपने जैसा था। उड़ान के दौरान उन्होंने प्लेन का पूरा कंट्रोल खुद संभाला, जी-फोर्स को महसूस किया और पहली बार आसमान में विमान को फ्लिप करने जैसी जबरदस्त कलाबाजियां भी कीं।
प्रतीक यादव ने सर्किट डी कैटालुन्या (Circuit de Catalunya) से अपनी एक वीडियो शेयर करते हुए अपना रोमांचक अनुभव साझा किया था। उन्होंने बताया कि सालों तक F1 रेस देखने के बाद, आज उसी ट्रैक पर खुद कार चलाना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। प्रतीक के लिए कार की वो रफ्तार, उसका शोर और उसकी बेहिसाब पावर को महसूस करना एक अलग ही लेवल का अनुभव था। उन्होंने इस पल को शब्दों से परे और अपनी जिंदगी का सबसे शानदार अहसास बताया था।
प्रतीक यादव ने अपनी बेहद महंगी और हाई-परफॉर्मेंस कार, Lamborghini Huracán Spyder का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में 'बीती रात का सपना' (My dream last night) बताया था। यह सुपरकार अपनी तूफानी रफ्तार और शानदार स्पोर्टी डिजाइन के लिए जानी जाती है। भारत में ऐसी कारें अक्सर बड़ी हस्तियों या हाई-प्रोफाइल लोगों के पास ही देखी जाती हैं और प्रतीक का यह वीडियो उनके इसी खास लाइफस्टाइल की झलक दिखाता है।
प्रतीक ने ऑस्ट्रिया के मशहूर रेड बुल रिंग ट्रैक पर F2 और F4 कारें चलाने का अपना अनुभव शेयर किया था। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए बेहद गर्व और रोमांच का पल था, क्योंकि उन्होंने वही कारें चलाईं जिन्हें कार्लोस सैंज, डैनियल रिकयार्डो और केविन मैग्नसेन जैसे दिग्गज खिलाड़ी चला चुके हैं।
प्रतीक ने इस अनुभव को जोश और एड्रेनालाईन से भरा हुआ बताया और कहा कि रेड बुल रिंग पर इन कारों को दौड़ना उनके लिए वाकई में कमाल का अहसास था।
Published on:
13 May 2026 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
