
Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding : अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर की लाडली अंशुला कपूर की शादी के फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। अंशुला कपूर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर से 6 जुलाई 2026 को साथ फेरे लेने वाली हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन्स की कुछ तस्वीरें शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आइए देखते हैं कि अंशुला कपूर ने प्लस साइज होने के बावजूद कैसे अपने लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट बनाया है।
शनाया कपूर द्वारा शेयर की गई प्री-वेडिंग पार्टी की फोटो में अंशुला कपूर गोल्डन और ब्राउन शेड का लहंगा पहने दिख रही हैं, जिस पर बहुत ही बारीक और डिजाइनर काम किया गया है। इस ट्रेडिशनल लुक की सबसे अच्छी बात यह है कि अंशुला ने अपने दुपट्टे के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। उन्होंने एक तरफ तो लहंगे से मैच करता हुआ गोल्डन दुपट्टा लिया है और दूसरी तरफ लाल, हरे और नारंगी रंगों वाला एक बहुत ही वाइब्रेंट दुपट्टा कैरी किया है। यह मिक्स-एंड-मैच उनके पूरे लुक को बहुत ही फ्रेश और स्टाइलिश बना रहा है।
ज्वेलरी और बाकी चीजों की बात करें, तो अंशुला ने बहुत ही सोच-समझकर चुनाव किया है। उनका ब्लाउज हाई-नेक है, इसलिए उन्होंने गले में भारी कुंदन और स्टोन वाला हार के साथ कानों में मैंचिग झुमका पहना है, जो उन पर बहुत जच रहा है। इसके साथ ही माथे पर लगा उनका मांग टीका उनके पूरे लुक को एक क्लासिक और ट्रेडिशनल टच दे रहा है।
हेयरस्टाइल को उन्होंने एकदम नीट और टाइट रखा है, ताकि पूरा ध्यान उनकी ज्वेलरी और चेहरे पर रहे। मेकअप की बात करें तो उन्होंने बहुत ही सिंपल और ग्लोइंग लुक रखा है, जिसमें न्यूड लिपस्टिक के साथ उनके फीचर्स बहुत अच्छे से उभर कर आ रहे हैं। अंशुला का यह पूरा लुक काफी ग्रेसफुल और मॉडर्न है।
अंशुला कपूर ने लहंगे के साथ हाई-नेक और हैवी काम वाला जो ब्लाउज पहनने के साथ ही जिस तरह से दो दुपट्टों को अलग अंदाज में कैरी किया है, उससे उनका लुक काफी बैलेंस्ड और परफेक्ट लग रहा है। इसके साथ ही, यह स्टाइल उन्हें लंबा और स्लिम दिखा रहा है, जिससे वे काफी पतली और लंबी नजर आ रही हैं।
वहीं, ज्वेलरी का चुनाव भी उन्होंने बहुत ही समझदारी से किया है, भारी हार और माथे का मांग टीका पूरा ध्यान उनके चेहरे की तरफ खींचते हैं, जिससे बॉडी के बाकी हिस्सों से ध्यान हटकर वे बहुत ही ग्रेसफुल और एलिगेंट दिख रही हैं।
अंशुला कपूर बॉडी पॉजिटिविटी को लेकर कार्य करती हैं। वो जैसी हैं खुद को सहजता से स्वीकार करती हैं। यह बात वो अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लिखी भी हैं। अंशुला की तरह आपको भी अपने शरीर की बनावट को खुशी-खुशी स्वीकार करके स्टाइलिंग आदि करना चाहिए। इससे आपका आत्मविश्वास साफ दिखेगा।