लाइफस्टाइल

“सिक्स पैक, टैटू, रेसलिंग में Medal”, हीरो जैसी लाइफ जीता है नमाज-होली पर बयान देने वाला यूपी पुलिस का ये जवान

Anuj Chaudhary CO Sambhal: जुमा नमाज और होली पर बयान देने वाले पुलिस अनुज चौधरी रियल लाइफ में हीरो की तरह हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2025, 3:59 PM IST
Anuj Chaudhary CO Sambhal luxury lifestyle photo
संभल के सीओ अनुज चौधरी की तस्वीर

Anuj Chaudhary CO Sambhal: उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान संभल के सीओ (Sambhal Police Officer) अनुज चौधरी का जुमा नमाज और होली को लेकर बयान वायरल हो रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi on Anuj Chaudhary CO Sambhal) ने भी इनकी तारीफ करते हुए इनकी रियल लाइफ की खूबियां गिनाई हैं। असल में सीओ अनुज चौधरी रेसलर हैं, ओलंपिक और एशियन गेम्स में इनका जलवा दिखा है। इतना ही नहीं, इनके सिक्स पैक एब्स की तस्वीरें, एक्टिंग के वीडियो रील और गाड़ियों के साथ टशन वाली तस्वीरें काफी कुछ बयां करती हैं। चलिए हम इनकी रियल लाइफ के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

रेसलर रहे हैं अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary Wrestling)

साल 2002 में अनुज चौधरी कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games in Manchester, England) में गए थे और वहां पर सिल्वर मेडल जीता। साथ ही साल 2004 में ओलंपिक (Summer Olympics in Athens) में गए। साल 2005 में एशियन रेसलिंग चैंपियनशीप (Asian Wrestling Championships in Wuhan, China) में ब्रॉन्ज अपने नाम किया था। बता दें, ये फ्रीस्टाइल रेसलर रहे हैं।

सिक्स पैक एब्स के लिए रेगुलर जिम

यूपी पुलिस के संभल के सीओ अनुज चौधरी की बॉडीबिल्डिंग वाली तस्वीरें

अब भले ही ये देश के लिए ना खेल रहे हों लेकिन अनुज चौधरी अभी भी हर दिन जिम करते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी सिक्स पैक एब्स वाली तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।

CO अनुज चौधरी को एक्टिंग का भी शौक

अनुज चौधरी एक्टिंग भी करते हैं। अनुज ने एक गाने के लिए एक्टिंग की थी। जिसका टाइटल था "परचम", उसमें भी वो पुलिस के रोल में दिखाई दिए थे। उनको पंसद करने वालों को ये गाना पसंद आया था। इसके अलावा इन्हें टैटू का भी शौक है।

महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं संभल सीओ अनुज चौधरी

कार पर टशन के साथ बैठे अनुज चौधरी (फाइल फोटो)

ना केवल जिमिंग, एक्टिंग, टैटू का फैशन… बल्कि अनुज चौधरी को लग्जरी कारों का शौक है। ये कारों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जैसे- आप देख सकते हैं कि थार पर बैठकर टशन में फोटो शेयर किए हैं। ऐसी ही अन्य कार के साथ भी तस्वीरें देख सकते हैं।

पहलवान है, अर्जुन अवॉर्डी रहा है, पूर्व ओलंपियन- CM Yogi

बता दें, सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार, Holi एक दिन रंग से दिक्कत हो तो घर से ना निकलें। जब अनुज चौधरी ने संभल में नमाज और होली को लेकर बयान दिया तो आलोचना होने लगी। इसको लेकर सीएम योगी ने अनुज की तारीफ में कहा है कि उस पुलिस अधिकारी (अनुज चौधरी) ने भी यही चीज समझाई। ठीक है, जो हमारा वो पुलिस अधिकारी है वह पहलवान रहा है, अर्जुन अवॉर्डी रहा है, पूर्व ओलंपियन है। वो पहलवान है तो पहलवानी की तरह ही बोलेगा…।

Updated on:
9 Mar 2025, 3:59 PM IST
Published on: