
Anuj Chaudhary News: CM योगी बोले- जुमा 52 तो होली एक, संभल CO ने ठीक कहा, पुलिस अफसर हैं पहलवान..
Sambhal Anuj Chaudhary News: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी ने संभल CO अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary News) का खुलकर समर्थन किया है। CM योगी ने कहा- जो हमारा पुलिस अधिकारी है, वह पहलवान रहा है। अर्जुन अवार्डी है। पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है।
संभल सीओ अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary News) ने होली और जुमे की नमाज को लेकर एक ऐसा बयान दिया कि उनके बयान से यूपी ही नहीं देश की राजनीति में हलचल आ गई। अब संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक न्यूज एजेंसी में सीएम योगी ने बात करते हुए सीओ अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary News) के होली वाले बयान का समर्थन किया है।
संभल सीओ अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary News) के 52 जुमे और एक होली वाले बयान पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा, "होली के अवसर पर एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। जुमे की नमाज हर शुक्रवार को होती है और होली साल में एक बार आती है। यही कहा गया है और प्यार से समझाया गया है।
Updated on:
9 Mar 2025, 8:53 AM IST
Published on:
9 Mar 2025, 8:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.