2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर कैसा रहेगा यूपी का मौसम? इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना, जानें IMD का ताजा अपडेट – UP Holi Weather

UP Holi Weather: यूपी के मौसम में होली पर बदलाव देखने को मिल सकता है। यूपी के मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर और आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 9 Mar 2025, 8:27 AM IST

How will be the weather of Uttar Pradesh on Holi

UP Holi Weather: होली पर कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

UP Holi Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक होली के रंगों पर मौसम का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार (14 मार्च) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी, जिससे होली खेलने में कोई बाधा नहीं आएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने के आसार हैं।

मौसम ने बदली करवट

मौसम विभाग का कहना है कि होली के दिन तापमान सामान्य रहेगा। जिससे लोग पूरे उत्साह के साथ रंग-गुलाल में सराबोर हो सकेंगे। शनिवार को मुरादाबाद में मौसम ने करवट बदली और सुबह हल्की ठंड के साथ दिन में गर्मी रही। दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पारे में हल्की बढ़ोतरी होगी, और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी बरकरार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 10 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात को हल्की ठंड बरकरार रहेगी। हालांकि, सोमवार और मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

ठंड धीरे-धीरे विदाई की ओर

मौसम विभाग के अनुसार, अब ठंड धीरे-धीरे विदाई की ओर है। मार्च के मध्य तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन में धूप की तीव्रता बढ़ेगी। फिलहाल, सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर दिखने लगेगा।