April Fool Prank Ideas 2026: आज के इस लेख में हम अप्रैल फूल के लिए कुछ मजेदार और सुरक्षित प्रैंक आइडियाज (Prank Ideas) शेयर करने जा रहे हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप अपनों पर प्रैंक कर सकते हैं।
April Fool Prank Ideas 2026: हर साल 1 अप्रैल को दुनिया भर में मूर्ख दिवस (April Fools' Day) के रूप में मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब लोग अपनों के साथ हल्की-फुल्की शरारतें करते हैं, फर्जी खबरें फैलाते हैं और बिना किसी बुराई के एक-दूसरे को बेवकूफ बनाकर हंसते हैं। इसके साथ ही आज के डिजिटल समय में गूगल और अमेजन जैसे बड़े ब्रांड्स भी इस दिन अपनी क्रिएटिविटी दिखाने से पीछे नहीं हटते और एक से बढ़कर एक मजे के प्रैंक लोगों पर करते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग इस दिन गूगल पर अपने दोस्तों, परिवार या ऑफिस वालों के लिए बिना नुकसान वाले प्रैंक सर्च करते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम अप्रैल फूल के लिए कुछ मजेदार और सुरक्षित प्रैंक आइडियाज (Prank Ideas) शेयर करने जा रहे हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप अपनों पर प्रैंक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
अगर आप ऑफिस के लिए प्रैंक आइडियाज खोज रहे हैं तो आप अपने कलीग्स के वायरलेस माउस के लेजर सेंसर पर छोटा सा पेपर टेप लगा दें। ऐसे में जब वे काम शुरू करेंगे, तो कर्सर हिलेगा ही नहीं और वो बार-बार परेशान होकर कभी माउस तो कभी लैपटॉप या अपना डेस्कटॉप सही करेंगे या फिर थक के आईटी डिपार्टमेंट में उसे सही करवाने के लिए चले जाएंगे।
अगर आपके किसी कलीग को डेस्क मेकओवर करने का शौक है तो आप प्रैंक करने के लिए उनके कीबोर्ड, माउस और पेन स्टैंड को एल्युमीनियम फॉयल या ढेर सारे Post-it notes से कवर कर दें। इसे देख के वो शॉक्ड होने के साथ ही इरिटेट हो जाएंगे।
अगर आप अपने किसी आईटी कलीग के लिए प्रैंक आइडिया खोज रहे हैं तो इसके लिए आप उनके कंप्यूटर डेस्कटॉप का स्क्रीनशॉट लें, सारे आइकन्स को Hide कर दें और उस स्क्रीनशॉट को वॉलपेपर बना दें। वे आइकन्स पर क्लिक करते रह जाएंगे लेकिन कुछ नहीं खुलेगा।
घर पर अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए टीवी रिमोट के सेंसर पर काले रंग का छोटा टेप लगा दें। घर वाले चैनल बदलते रह जाएंगे और उन्हें लगेगा कि रिमोट की बैटरी खत्म हो गई है।
घर की दीवारों पर लगी तस्वीरों या फ्रेम को धीरे से उल्टा कर दें। घर वालों को इसे नोटिस करने में काफी वक्त लगेगा और आप उनसे सवाल भी कर सकते हैं कि यह अपने आप कैसे हुआ। लोग काफी समय तक इसमें उलझे रहेंगे और यह एक मजेदार प्रैंक हो जाएगा।
फ्रिज में रखी बोतलों, अंडों या फलों पर प्लास्टिक की Googly Eyes चिपका दें। जब मम्मी सुबह फ्रिज खोलेंगी, तो सारा सामान उन्हें घूरता हुआ मिलेगा और वह पूरे घर में यह किसने किया पूछते हुए घूमेंगी।
दूर रहने वाले दोस्तों को अप्रैल फूल बनाने के लिए उन्हें एक ऐसा GIF भेजें जिसमें टाइपिंग के तीन डॉट्स लगातार चलते रहते हैं। वे घंटों इंतजार करेंगे कि आप कोई बड़ा खुलासा करने वाले हैं। दूर रहने वालों के साथ डिजिटल तरीके से प्रैंक करने के लिए यह बेस्ट आइडिया है।
अपने दोस्तों को मैसेज करें हाय! क्या आपको मेरा प्राइवेट मैसेज मिला? मैंने गलती से आपको भेज दिया था, प्लीज उसे तुरंत डिलीट कर दो। जबकि आपने कुछ भेजा ही नहीं होगा। इससे आपका दोस्त बार-बार परेशान होकर कॉल या मैसेज करेगा, लेकिन आप रिप्लाई ना करें।
अगर आप किसी ग्रुप में हैं और पूरे ग्रुप के साथ एक ही बार में प्रैंक करना चाहते हैं तो ग्रुप में लिखें "क्या आपको पता है? WhatsApp ने नया फीचर लॉन्च किया है। आप Hey WhatsApp बोलकर अपना मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं।" लोग इसे सच मानकर कोशिश करने लगेंगे।