31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीवी का रिमोट खो जाए तो ना हो परेशान, आ गया है ये गेजेट

इस डिवाइस को पहन कर आप अपने दिमाग से जो चाहे वो चैनल चेंज कर सकते हैं और विर्चुअल वीडियो गेम के कैरेक्टर को कंट्रोल कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
टीवी का रिमोट खो जाए तो ना हो परेशान, आ गया है ये गेजेट

टीवी का रिमोट खो जाए तो ना हो परेशान, आ गया है ये गेजेट

कंज्यूमर इलेक्ट्रिक शो, दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी बेस शो, जिसमें लाखों की तादाद में विजिटर्स और गेजेट मेकर्स आते हैं। इस साल यह शो 7 से 10 जनवरी तक लास वेगास में आयोजित हुआ। शो में हर बार की तरह नई-नई तकनीक और गेजेट्स ने विजिटर्स को लुभाया। बीते 50 साल से यह शो चल रहा है, जिसमें कई तरह के इनोवेशन देखने को मिले हैं। लेकिन अब इस शो में ज्यादातर घरेलू उत्पाद डिस्प्ले किए जाते हैं, जिनमें नई तकनीक का प्रयोग किया जाता है। साथ ही कुछ अनोखे गेजेट्स भी देखने को मिलते हैं।

अक्सर हम टीवी का रिमोट खो जाने पर उसे ढूंढने के लिए परेशान होते रहते हैं, लेकिन इस टेक शो में ऐसा डिवाइस लांच किया गया जो हेडबैंड के रूप में पहना जाता है, जिसके जरिए आप अपने दिमाग से टीवी और वीडियो गेम को कंट्रोल कर सकते हैं। फ्रांस की कम्पनी नेक्स्ट माइंड ने यह ब्लूटूथ हेडबैंड डिवाइस बनाया है, जिसकी कीमत 399 अमरीकी डॉलर रखी है। भारतीय मुद्रा में इस डिवाइस की कीमत 28 हजार 497 रुपए है। इस डिवाइस को पहन कर आप अपने दिमाग से जो चाहे वो चैनल चेंज कर सकते हैं और विर्चुअल वीडियो गेम के कैरेक्टर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट पर फोकस करना होगा। टीवी के अलावा कार सेटिंग्स बदलने के लिए भी इस डिवाइस का प्रयोग किया जा सकता है।

हवा में ले सकेंगे सेल्फी
सेल्फी लेने के शौकीन हैं तो इस बार टेक शो में आपके लिए एक बेहतरीन गेजेट आया है। अक्सर सेल्फी लेते वक्त सही एंगल ढूंढने के चक्कर में परेशान होते रहते हैं, सेल्फी स्टिक का यूज भी अब पुराना हो चला है, ऐसे में अगर ड्रोन की मदद मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। ऐसा ही गेजेट है एयरसेल्फी, जिसमें ड्रोन की सहायता से शानदार सेल्फी ली जा सकती है। अमरीकी कम्पनी एयरसेल्फी ने यह प्रोडक्ट लांच किया है। इस प्रोडक्ट की कीमत 99.95 अमरीकी डॉलर है यानि भारतीय मुद्रा में करीब 7 हजार 143 रुपए है। ड्रोन में लगा कैमेरा फेस रिकगनेशन से ऑन हो जाता है और फिर नाक, कान और मुंह को कनेक्ट कर जैसे आप मूव करते हैं वैसे ही मूव करता है। एंगल सेट करने के बाद आप अपने हाथ से मूवमेंट कर कैमरे को क्लिक का सिग्नल दे सकते हैं। आपके हाथ के मूव से कैमरा परफेक्ट सेल्फी ले लेता है। ड्रोन सेल्फी कैमरा की डिमांड शो में काफी देखने को मिली। युवा वर्ग के कन्ज्यूमर्स को यह प्रोडक्ट काफी पसंद आया। कम्पनी अन्य देशों में भी इसकी मांग की उम्मीद कर रही है।