लाइफस्टाइल

क्या आप भी आर्टिफिशियल ज्वेलरी के काले होने से हैं परेशान? फॉलो करें यह 1 जादुई हैक, सालों-साल चमक रहेगी बरकरार!

Artificial Jewellery Care Tips: आज के इस लेख में हम एक ऐसी जबरदस्त ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आपकी फेवरेट ज्वेलरी सालों-साल नई जैसी चमकती रहेगी।

2 min read
Mar 15, 2026
Artificial Jewellery Care Tips| image credit gemini

Artificial Jewellery Care Tips: आज के समय में सोने और चांदी की कीमतें जिस तरह से आसमान छू रही हैं, उसे देखते हुए ज्यादातर महिलाएं अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं आजकल की लड़कियां भी लेटेस्ट ट्रेंड के साथ चलने और अपनी ड्रेस से मैचिंग के लिए इन गहनों की दीवानी हैं। ये ज्वेलरी दिखने में जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही आसानी से बजट में भी मिल जाती है। लेकिन इन गहनों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि कुछ ही बार पहनने के बाद या तो रखे-रखे ये काली पड़ने लगती हैं या पहनने के बाद काली होने लगती हैं। इसी डर से कई बार महिलाएं इन्हें खरीदने से कतराती हैं। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रही हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के स्टोरी में हम एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आपकी फेवरेट ज्वेलरी सालों-साल नई जैसी चमकती रहेगी।

ये भी पढ़ें

Why Gold Wrapped In Pink Paper: सोने चांदी के गहनों पर गुलाबी रैपर क्यों? जानिए इसके पीछे की साइंस

ज्वेलरी को काला होने से बचाने के लिए हैक


आर्टिफिशियल ज्वेलरी को खराब होने से बचाने के लिए क्लियर नेल पॉलिश (Transparent Nail Polish) जादू की तरह काम करती है। इसके लिए बस आपको बाजार से नई ज्वेलरी लाने के बाद उस पर क्लियर नेल पॉलिश की एक पतली लेयर यानी परत लगा देनी है।

यह कैसे काम करता है?


आर्टिफिशियल ज्वेलरी हवा और पसीने के संपर्क में आने से ऑक्सीडाइज हो जाती है, जिससे उसका रंग काला पड़ने लगता है। नेल पॉलिश की परत ज्वेलरी के ऊपर एक प्रोटेक्टिव कोटिंग बना देती है, जो उसे बाहरी हवा और नमी से बचाकर रखती है।

स्किन के लिए भी है फायदेमंद


कई बार आर्टिफिशियल मेटल की वजह से स्किन पर रैशेज या खुजली होने लगती है। नेल पॉलिश की यह कोटिंग आपकी स्किन और मेटल के बीच एक दीवार का काम करती है, जिससे स्किन एलर्जी का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

चमक बरकरार रखने के लिए कुछ जरूरी बातें


सिर्फ नेल पॉलिश लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी ज्वेलरी की उम्र और बढ़ा सकती हैं।

परफ्यूम से रखें दूर


ज्वेलरी पहनने से पहले ही अपना परफ्यूम या लोशन लगा लें। अगर ज्वेलरी पर सीधा स्प्रे पड़ेगा, तो कोटिंग के बावजूद उसका रंग फीका पड़ सकता है।

पसीना पोंछना न भूलें


इस्तेमाल के बाद ज्वेलरी को उतारकर सीधे डिब्बे में न रखें। इसे किसी नरम सूती कपड़े या टिश्यू से पोंछ लें ताकि उस पर लगा पसीना पूरी तरह सूख जाए।

एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल


अपनी ज्वेलरी को हमेशा अलग-अलग प्लास्टिक के छोटे पाउच या एयरटाइट बॉक्स में रखें। इसके अलावा ज्वेलरी को मखमल (Velvet) के बॉक्स में रखने से बचें, क्योंकि यह नमी सोख लेता है जिससे गहने जल्दी काले पड़ जाते हैं।

Published on:
15 Mar 2026 01:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर