लाइफस्टाइल

Asha Bhosle Death: आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा, विरासत में छोड़ गईं सुरों का खजाना और करोड़ों की संपत्ति

Asha Bhosle Net Worth: :पद्म विभूषण से सम्मानित और दुनिया भर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली मशहूर सिंगर आशा भोसले जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

2 min read
Apr 12, 2026
Asha Bhosle Death| image credit gemini

Asha Bhosle Death : पद्म विभूषण से सम्मानित और दुनिया भर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली मशहूर सिंगर आशा भोसले जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। डॉक्टर प्रतीत समदानी के अनुसार मल्टी ऑर्गन फेल्यर यानी शरीर के कई अंगों का काम बंद कर देने की वजह से निधन हुआ है। इस खबर की पुष्टि महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने की है। हिंदी सिनेमा में आशा जी ने अपने 7 दशक लंबे करियर में जो मुकाम हासिल किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। आज के इस लेख में आइए उनकी नेटवर्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Asha Bhosle Death: 92 साल में आशा भोसले का निधन, ICU में थी भर्ती

आशा भोसले की कुल संपत्ति (Asha Bhosle Net Worth)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आशा जी ने अपनी मेहनत के दम पर करीब 200 से 250 करोड़ रुपये की नेटवर्थ बनाई थी। संगीत की दुनिया में लंबे समय तक राज करने वाली आशा ताई ने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया था। उनके पास करीब 80 से 100 करोड़ रुपये की शानदार प्रॉपर्टी है।

बिजनेस से तगड़ी कमाई (Asha Bhosle Business)

आशा ताई एक सफल सिंगर होने के साथ ही एक कामयाब बिजनेसवुमेन भी थीं। साल 2002 से वो रेस्टोरेंट के बिजनेस में सक्रिय थीं। दुबई, यूके और कुवैत जैसे देशों में उनके 14 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स हैं। Asha’s नाम के इन रेस्टोरेंट्स में नॉर्थ-वेस्ट इंडियन खाना और घर जैसा स्वाद मिलता है।

आशा ताई लाइफस्टाइल (Asha Bhosle Lifestyle)

आशा भोसले जी का रहन-सहन काफी रॉयल था, लेकिन उसमें एक सादगी भी थी। उन्हें क्लासी साड़ियां और कीमती ज्वैलरी पहनना बहुत पसंद था। उनके कपड़े और स्टाइल उनकी ग्रेसफुल पर्सनैलिटी को दर्शाते थे।

सबसे महंगी फीमेल सिंगर (Asha Bhosle Highest Paid Singer)

भले ही आशा जी ने पिछले कुछ समय से फिल्मों में गाना कम कर दिया था, लेकिन वो बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर्स में से एक मानी जाती थीं। आज की पीढ़ी की श्रेया घोषाल और तुलसी कुमार के साथ उनका नाम सम्मान से लिया जाता है। फिल्मों के अलावा, उनके प्राइवेट एल्बम्स और ग्लोबल म्यूजिक टूर से भी उन्हें जबरदस्त कमाई होती थी।

ये भी पढ़ें

Asha Bhosle Death: 10 साल की उम्र में पहली बार गाया गाना, 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस
Updated on:
12 Apr 2026 01:29 pm
Published on:
12 Apr 2026 01:26 pm
Also Read
View All