लाइफस्टाइल

Beetroot Juice Benefits: वर्कआउट से बस 2 घंटे पहले पिएं ये लाल जूस, जिम में नहीं फूलेगी सांस

Beetroot Juice Benefits: स्टैमिना और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए चुकंदर का जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद है। जानिए वर्कआउट से कितनी देर पहले इसे पीना चाहिए।

2 min read
Mar 31, 2026
चुकंदर के जूस के फायदे (source: AI)

Beetroot Juice Benefits: जिम में भारी वर्कआउट करना हो या ऑफिस की सीढ़ियां चढ़ना हो, थोड़ी ही देर में सांस फूलने लगती है। अगर आप भी अपनी एनर्जी और स्टैमिना को लेकर परेशान हैं, तो बस रोज पिएं चुकंदर का लाल जूस। यह जूस न केवल आपके खून को साफ करता है, बल्कि यह एथलीट्स और फिटनेस वालों के शरीर के लिए नेचुरल बूस्टर भी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे गलत समय पर पीने से आपको पूरा फायदा नहीं मिलता? आइए जानते हैं चुकंदर के जूस से स्टैमिना बढ़ाने का सही तरीका।

क्यों है यह लाल जूस इतना पावरफुल?

चुकंदर में भरपूर मात्रा में नाइट्रेट होता है। जब हम इसका जूस पीते हैं, तो हमारा शरीर इस नाइट्रेट को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है। इससे बल्ड फ्लो(Blood Flow) तेज हो जाता है और मांसपेशियों तक ऑक्सीजन सही से पहुंचती है। जब शरीर के हर हिस्से को ऑक्सीजन सही मिलेगी, तो थकान कम होगी और आप लंबे समय तक एक्टिव रहेंगे।

जूस पीने का सबसे सही समय

वर्कआउट से 2-3 घंटे पहले: अगर आप रनिंग करने जा रहे हैं या आपको कोई भारी काम करना है, तो उसे शुरू करने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले एक गिलास जूस पी लें। इसे पचने और खून में असर दिखाने में इतना समय लगता है। इसका असर आपके शरीर में 5-6 घंटे तक रहता है, जिससे आप बिना थके काम कर पाते हैं।

एक्सरसाइज के बाद: जिम या वर्कआउट के बाद अक्सर शरीर में दर्द होता है। चुकंदर में बेटालेन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और मांसपेशियों के दर्द को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं।

कितना जूस पीना चाहिए?

स्टैमिना बढ़ाने के लिए शरीर को करीब 300 से 600 मिलीग्राम नाइट्रेट की जरूरत होती है। यह मात्रा आपको 70ml से लेकर 500ml (आधे से एक गिलास) जूस में आसानी से मिल जाएगी। चुकंदर की क्वालिटी और इसे रखने के तरीके से इसका असर कम हो सकता है।

जूस पीते वक्त इन 4 बातों का रखें ध्यान

  • बाजार के पैक जूस में चीनी और प्रिजर्वेटिव होते हैं, इसलिए घर पर निकाला ताजा जूस ही पिएं।
  • चुकंदर पहले से ही मीठा होता है, इसमें अलग से चीनी डालकर इसे अनहेल्दी न बनाएं।
  • अगर जूस तुरंत नहीं पी रहे हैं, तो इसे कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रखें, लेकिन ज्यादा देर तक न छोड़ें।
  • इसे पीने के बाद पेशाब या मल का रंग हल्का लाल हो सकता है, यह बिल्कुल नॉर्मल है।

चुकंदर के फायदे

  • ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत में सुधार
  • स्टैमिना और एक्सरसाइज परफॉर्मेंस बढ़ाए
  • हेल्दी ब्लड सपोर्ट करे और एनीमिया से बचाए
  • डाइजेशन और गट हेल्थ बेहतर करे
  • स्किन ग्लो के लिए बेहतर
  • लिवर डिटॉक्स सपोर्ट करे
  • ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करे

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
31 Mar 2026 12:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर