लाइफस्टाइल

Beetroot Juice For Skin: बिना केमिकल्स के हट सकते हैं मुंहासों के दाग, चुकंदर को इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

Beetroot Juice For Skin: सोशल मीडिया पर कई घरेलू उपाय ट्रेंड कर रहे हैं, जिनमें से एक है चुकंदर का जूस, जो मुंहासों को साफ करने में मदद कर सकता है।आइए जानते हैं कि आप अपनी स्किन को कैसे सुरक्षित और हेल्दी रख सकते हैं।

2 min read
Oct 03, 2025
Can beetroot remove acne scars on face|फोटो सोर्स – Freepik

Beetroot Juice For Skin: आजकल की लाइफस्टाइल को देखा जाए तो यह इतनी बिगड़ गई है कि लोगों को त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो रही हैं। इन्हीं में से एक है मुंहासे, जो आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। ये मुंहासे त्वचा पर जीवनभर के लिए दाग छोड़ जाते हैं, जिससे चेहरे की खूबसूरती पर असर पड़ता है।

इससे बचने के लिए लोग कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो स्किन को और भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई घरेलू उपाय ट्रेंड कर रहे हैं, जिनमें से एक है चुकंदर का जूस, जो मुंहासों को साफ करने में मदद कर सकता है।आइए जानते हैं कि आप अपनी स्किन को कैसे सुरक्षित और हेल्दी रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Gluten Free Diet For Skin: नेचुरल ब्यूटी के लिए खाएं ये सुपरफूड्स, जो हैं 100% ग्लूटेन-फ्री

चुकंदर का जूस

चुकंदर एक नेचुरल डिटॉक्स एजेंट है, जो खून को साफ करता है। जब खून साफ होता है, तो त्वचा पर दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है।

कैसे पिएं

  • एक मध्यम आकार का चुकंदर लें।
  • उसमें आधा सेब या एक गाजर मिलाएं।
  • थोड़ा नींबू का रस और एक छोटा टुकड़ा अदरक डालें।
  • सभी चीजों को मिलाकर जूस बना लें।
  • इसे खाली पेट सुबह या शाम को पिएं।

चुकंदर का टोनर

चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे हटाने के लिए चुकंदर का उपयोग टोनर के रूप में किया जा सकता है। यह स्किन के पोर्स को टाइट करता है, ऑइल बैलेंस बनाए रखता है और मुंहासों के निशान को धीरे-धीरे हल्का करता है।

कैसे बनाएं

  • एक चुकंदर को काटकर ब्लेंड करें और उसका रस निकाल लें।
  • इसमें गुलाब जल (Rose Water) मिलाएं और एक स्प्रे बॉटल में भर लें।
  • हर रात सोने से पहले, साफ चेहरे पर यह टोनर स्प्रे करें।
  • इसका रोजाना इस्तेमाल त्वचा को ताज़गी और साफ़ी देगा।

चुकंदर का फेस पैक

यह फेस पैक त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है, क्योंकि चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को रिपेयर करने में सहायक होते हैं और बेसन डेड स्किन हटाने का काम करता है।

कैसे बनाएं

  • एक छोटा चुकंदर लें और उसे पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इसमें 1 चम्मच बेसन और ½ चम्मच दही मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं।
  • 15–20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • इसे हफ्ते में 2 बार लगाना फायदेमंद रहेगा।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

Using Soap Daily Side Effects: रोज साबुन से नहाना बना सकता है स्किन को बेजान, जानिए हफ्ते में कितनी बार है ठीक

Also Read
View All

अगली खबर