लाइफस्टाइल

Babyphotoshoot Ideas: क्या आप भी शिवरात्रि फोटोशूट का प्लान कर रहे हैं? ये 7 पोज बिल्कुल मिस न करें

Babyphotoshoot Ideas: घर में गूंजेगी डमरू की आवाज और दिखेगी शिव की मुस्कान। इन 7 फोटोशूट आइडियाज के साथ बनाएं इस दिन को यादगार।

3 min read
Feb 14, 2026
Babyphotoshoot Ideas (source: gemini)

Babyphotoshoot Ideas: महाशिवरात्रि का त्योहार सिर्फ व्रत और पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, यह अपनी खुशियों को अपनों के साथ सेलिब्रेट करने का भी मौका है। अगर आपके घर में भी छोटा बच्चा है, तो इस बार उसे भगवान शिव के रूप में सजाकर फोटोशूट करें। फोटोशूट के समय कमरे का तापमान सही रखें और यह देख ले कि बच्चे ने अच्छी नींद ली हो और उसका पेट भरा हो। यहां कुछ ऐसे आइडियाज हैं जो आपके बच्चे के एल्बम में चार चांद लगा देंगे।

ये भी पढ़ें

Temples to visit on Mahashivratri: भूलकर भी मिस न करें जयपुर के इन मंदिरों को जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है हर मनोकामना

शिव अवतार

अपने बेबी को तैयार करने के लिए एक सॉफ्ट टाइगर प्रिंट वाला कपड़ा लें। गले में छोटी सी रुद्राक्ष की माला और माथे पर सफेद चंदन या भस्म से शिव तिलक बनाएं। जब आपका छोटा सा शिव अपनी नन्ही आंखों से कैमरे की ओर देखेगा, तो वह पल बहुत ही खूबसूरत होगा।

Babyphotoshoot Ideas (source: gemini)

डमरू और त्रिशूल के साथ

सिर्फ कपड़े ही काफी नहीं होते, शिवरात्रि के फोटोशूट में प्रॉप्स का बड़ा रोल है। एक छोटा डमरू और प्लास्टिक का बिना नुकीला त्रिशूल लें। बच्चे को फर्श पर बिछाए गए किसी मुलायम आसन पर बिठाएं और उसे डमरू से खेलने दें। डमरू की आवाज पर उसकी प्रतिक्रिया को कैंडिड शॉट में कैप्चर करें।

Babyphotoshoot Ideas (source: gemini)

कैलाश पर्वत का नजारा

घर की सफेद चादर या ढेर सारी कॉटन का इस्तेमाल करके एक बर्फ का पहाड़ बनाएं। पीछे एक नीला या आसमानी पर्दा लगा दें। बच्चे को एक छोटी सी चौकी या कुर्सी पर बिठाएं और हाथ में डमरू थमा दें। ऐसा लगेगा मानो छोटा महादेव सीधे कैलाश पर्वत से हमें आशीर्वाद दे रहे हैं।

Babyphotoshoot Ideas (source: gemini)

फूलों वाला प्यारा शिवलिंग

बच्चे बहुत नाजुक होते हैं, इसलिए भारी पत्थर का शिवलिंग इस्तेमाल करने के बजाय, किसी गहरे रंग के कपड़े को रोल करके एक छोटा सा शिवलिंग बनाएं। इसके चारों ओर गेंदे और गुलाब के ताजे फूल बिखेर दें। अब अपने बच्चे को लेटा दें। फूलों के बीच मुस्कुराते बच्चे की ये फोटो बहुत ही मासूम लगती है।

Babyphotoshoot Ideas (source: gemini)

चावल और रंगों से करें शुट

एक काले रंग का बड़ा चार्ट पेपर या काला कपड़ा जमीन पर बिछाएं। अब चावल के दानों या अबीर-गुलाल से बड़े अक्षरों में शिव या ओम लिखें। बच्चे को फ्रेम के एक तरफ लिटाएं या बिठाएं। ब्लैक बैकग्राउंड पर सफेद चावल और रंगों का उठाव फोटो को एकदम प्रोफेशनल लुक देता है।

Babyphotoshoot Ideas (source: gemini)

डमरू का जादू और मस्ती

शिवरात्रि मतलब संगीत और मस्ती। बच्चे को डमरू पकड़ना बहुत पसंद आता है क्योंकि उससे आवाज निकलती है। उसे डमरू के साथ खेलने दें और उस एक्शन को क्लिक करें। यह फोटो आपके बच्चे की चंचलता को दर्शाएगी।

Babyphotoshoot Ideas (source: gemini)

प्रॉप्स से करें शुट

इस महाशिवरात्रि पर सारे प्रॉप्स जैसे नंदी की छोटी मूर्ति, गंगा मैया की प्रतीक एक छोटी मटकी, त्रिशूल और रुद्राक्ष को एक साथ रखें। बच्चे को इन सब चीजों के बीच में बिठाएं। यह फोटो फ्रेम आपके बच्चे के बचपन की सबसे यादगार तस्वीर बन जाएगी।

Babyphotoshoot Ideas (source: gemini)

ये भी पढ़ें

Maha Shivratri 2026: क्या आपने आउटफिट फाइनल कर लिया है? जानें शिवरात्रि पर आपके आउटफिट के लिए कौन सा शेड है परफेक्ट

Also Read
View All

अगली खबर