लाइफस्टाइल

Kerala Monsoon Travel: मानसून में केरल घूमने के लिए बेस्ट हैं मुन्नार, अल्लेप्पी, थेक्कडी, वायनाड और अथिराप्पिल्ली

Kerala Monsoon Trip: अगर आप जल्द ही घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बारिश की वजह से समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं, तो आप केरल की यहां बताई गई 5 खूबसूरत जगहों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
2 min read
Jul 07, 2026
Munnar Alleppey Thekkady Wayanad Athirappilly, Kerala Tourist Places
Kerala में घूमने के लिए बेस्ट 5 जगहें | image credit chatgpt (representative image)

Best Places To Visit In Kerala: अगर आप बारिश के दिनों में एक ऐसी जगह घूमना चाहते हैं, जहां हरियाली, पहाड़, झरने, बैकवॉटर और सुकून सब कुछ एक साथ मिले, तो आप केरल का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। मानसून के आने के बाद से केरल की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में चारों तरफ हरियाली, बादलों से ढके पहाड़ और बारिश के बीच परिवार या दोस्तों के साथ यादगार ट्रिप आप यहां एंजॉय कर सकते है। आज की स्टोरी में हम केरल में घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

मुन्नार (Munnar)

मुन्नार केरल के सबसे फेमस हिल स्टेशनों में से एक है। ऐसे में आप यहां का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान, ठंडी हवा और बादलों से ढके पहाड़ देखने लायक होते हैं। बारिश के समय यहां का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। अगर आप नेचर लवर हैं या आपको वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पसंद है, तो मुन्नार आपके लिए बेहतरीन जगह है।

अल्लेप्पी (Alleppey)

केरल में स्थित अल्लेप्पी को अलाप्पुझा के नाम से भी जाना जाता है। इसे शांत बैकवॉटर (Backwaters), हाउसबोट्स, झीलों और नहरों के कारण 'पूर्व का वेनिस' भी कहा जाता है। यह खासतौर पर वेम्बनाड झील में हाउसबोट की सवारी और अगस्त-सितंबर में होने वाली विश्व प्रसिद्ध 'स्नेक बोट रेस' (नौका दौड़) के लिए फेमस है। ऐसे में आप यहां हाउसबोट पर घूमने के साथ ही मानसून में हरियाली का आनंद लेने के लिए जा सकते हैं।

थेक्कडी (Thekkady)

अगर आपको जंगल और वाइल्ड लाइफ पसंद है, तो आपको थेक्कडी जाना चाहिए। बता दें कि थेक्कडी केरल के इडुक्की जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत और फेमस पर्यटन स्थल है। यह अपने शानदार पेरियार वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां आप बोट सफारी का मजा भी ले सकते हैं।

वायनाड (Wayanad)

केरल के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित वायनाड एक बेहद खूबसूरत और हरा-भरा पहाड़ी जिला है। यह अपनी हरियाली, झरनों और पहाड़ियों के लिए फेमस है। यहां कई खूबसूरत व्यू पॉइंट, गुफाएं और वॉटरफॉल हैं, जहां टूरिस्ट घूमने और फोटो खिंचवाने जाना पसंद करते हैं। ऐसे में बारिश के सुहावने मौसम में इसे भी एक्सप्लोर करने जा सकते हैं।

अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल (Athirappilly Waterfalls)

अगर आपको झरने देखना पसंद है, तो आप केरल के त्रिशूर जिले में स्थित चालकुडी नदी पर बने अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल (Athirappilly Waterfalls) को देखने जा सकते हैं। मानसून में यहां पानी पूरे जोर से गिरता है, जिससे इस झरने की खूबसूरती देखने लायक हो जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।

Updated on:
07 Jul 2026 01:39 pm
Published on:
07 Jul 2026 12:39 pm