लाइफस्टाइल

सावधान! मसल्स बनाने के चक्कर में कहीं प्रोटीन के नाम पर आप भी तो नहीं खा रहे ‘एक्स्ट्रा कैलोरी’? जानें क्या है बेस्ट सोर्स

Best Protein Sources for Muscle Gain: आज के इस लेख में हम घर में मौजूद कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डेली डाइट में शामिल करके प्रोटीन इनटेक को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें रोजाना डाइट में शामिल किया जा सकता है।

2 min read
Mar 17, 2026
Best Protein Sources | image credit gemini

Best Protein Sources for Muscle Gain: आजकल बढ़ती फिटनेस जागरूकता की वजह से लोग अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करने पर काफी जोर दे रहे हैं। खासकर जिम जाने वाले या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने वाले लोग अपने रोजाना के प्रोटीन इनटेक को पूरा करने के लिए बाजार से महंगे-महंगे प्रोटीन पाउडर, प्रोटीन बार और शेक जैसी चीजें खरीदकर सेवन कर रहे हैं। लेकिन कई बार प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो शरीर को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में जरूरी यह है कि आप अपने शरीर की जरूरत के अनुसार प्रोटीन तो पूरा करें, लेकिन सही तरीके से। आज के इस लेख में हम घर में मौजूद कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डेली डाइट में शामिल करके प्रोटीन इनटेक को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें रोजाना डाइट में शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Protein Intake Per Day: बढ़ती उम्र में कम नहीं, ज्यादा चाहिए प्रोटीन! जानिए कितनी होनी चाहिए इसकी सही मात्रा

प्रोटीन समझकर आप भी तो नहीं खा रहे एक्स्ट्रा कैलोरी?


ज्यादातर लोगों को लगता है कि प्रोटीन सिर्फ जिम जाने वालों के लिए जरूरी होता है, लेकिन यह सही नहीं है। प्रोटीन हर इंसान के लिए जरूरी है, एक सामान्य व्यक्ति को भी दिन भर में करीब 50 से 60 ग्राम प्रोटीन चाहिए होता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि रोजाना खाने में शामिल दाल, राजमा, छोले, दूध और दही प्रोटीन के बहुत अच्छे सोर्स हैं, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है क्योंकि ये लीन प्रोटीन नहीं होते। इसलिए ये चीजें सेहत के लिए अच्छी तो हैं, लेकिन अगर आप वजन घटाने या लीन बॉडी बनाने के लिए इनका सेवन कर रहे हैं, तो इनके साथ मिलने वाली एक्स्ट्रा कैलोरीज का ध्यान रखें।

मसल्स और फिट बॉडी के लिए बेस्ट प्रोटीन सोर्सेस


अगर आप अपनी डाइट में क्वालिटी प्रोटीन शामिल करना चाहते हैं जो जल्दी पचने के साथ शरीर में प्रोटीन की कमी को भी पूरा करे, तो आप अपने आहार में चिकन ब्रेस्ट, अंडे की सफेदी (Egg Whites), घर का बना पनीर या टोफू और सोया चंक्स जैसी चीजों को शामिल करें।

प्रोसेस्ड मीट का न करें सेवन


शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए कुछ लोग बाहर से सॉसेज, सलामी और बेकन जैसे प्रोसेस्ड मीट का सेवन करना पसंद करते हैं। ध्यान दें, कंपनियां इनका स्वाद बढ़ाने और इन्हें लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए ढेर सारे केमिकल्स डालती हैं, इसलिए इनके सेवन से परहेज करें। इसके अलावा मटन और पोर्क जैसे रेड मीट के साथ ही चीज में प्रोटीन तो भरपूर होता है, लेकिन इनके साथ ढेर सारा सैचुरेटेड फैट भी आता है। ज्यादा फैट खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और दिल की बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए इनका सेवन जितना हो सके उतना कम करें।

Updated on:
17 Mar 2026 09:17 am
Published on:
17 Mar 2026 09:12 am
Also Read
View All
Drink Water As Per Age: सावधान! कहीं आप भी तो नहीं पी रहे जरूरत से ज्यादा पानी? उम्र के हिसाब से नोट कर लें वॉटर चार्ट

Oscar 2026: 160 घंटों की मेहनत और बारीक कारीगरी ने जीता विदेशियों का दिल, अमेरिकी मॉडल ने पहना इंडियन ब्रांड का खूबसूरत नेकलेस

Oscars 2026 : ऑस्कर रेड कार्पेट पर भारतीय जूलरी का जलवा! कारीगरों ने हाथों से किया तैयार, अमेरिकी मॉडल ने पहना

Summer Periods Hygiene Tips: गर्मियों में पीरियड्स के दौरान रैशेज और खुजली ने कर दिया है बेहाल? ये 5 उपाय देंगे तुरंत आराम!

ज्यादा पानी वाला नारियल कैसे चुनें? नारियल वाले ने खुद बताया सीक्रेट तरीका, अब नारियल से निकलेगा भरपूर पानी

अगली खबर