
Bhai Dooj Gift Ideas: दीपों के पर्व दीपावली के बाद भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पावन पर्व भाई दूज मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं, उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करने के साथ ही भोजन कराती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देने के साथ ही उनकी रक्षा का वचन देते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी बहन के लिए गिफ्ट आइडियाज खोज रहे हैं, तो यहां दिए गए आइडियाज में से चुनकर खरीदारी कर सकते हैं।
भाई दूज पर तिलक लगवाने के बाद भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं। ऐसे में अगर आप 500 रुपये तक के बजट में डेली काम आने वाला गिफ्ट खोज रहे हैं, तो हेयर एक्सेसरीज, ज्वेलरी, स्टोल, जर्नल और स्किन केयर जैसी चीजें दे सकते हैं। वहीं अगर आपका बजट 500 से 2,000 रुपये तक का है, तो हैंडबैग या स्लिंग बैग, ट्रेंडी ब्रेसलेट का सेट, पसंदीदा ब्रांड का स्किन केयर या मेकअप प्रोडक्ट ले सकते हैं। 2,000 रुपये से ऊपर के बजट में स्मार्टवॉच, हेडफोन या कोई दूसरा गैजेट, अच्छी साड़ी या सूट का कपड़ा, हल्की सोने या चांदी की ज्वेलरी भी दे सकते हैं। ध्यान दें, स्किन केयर या मेकअप प्रोडक्ट खरीदते समय बहन की स्किन टाइप का ध्यान रखें।
आज के समय में कुछ बहनें भी भाई को रिटर्न गिफ्ट देती हैं। ऐसे में अगर आप भाई के लिए 500 रुपये तक में गिफ्ट खोज रही हैं, तो नाम या इनिशियल नेम वाला कीचेन, मग, डायरी, पेन, डेस्क पर रखने लायक छोटा पौधा और होममेड खाने की चीजें दे सकती हैं। 500 से 1,500 रुपये तक के बजट में ग्रूमिंग किट, वॉलेट या कार्ड होल्डर, पावर बैंक या फास्ट चार्जिंग केबल और उसकी पसंद की किताब ले सकती हैं। वहीं 1,500 से 3,000 रुपये तक के बजट में ब्लूटूथ इयरफोन, अच्छी घड़ी या फिटनेस बैंड और कुर्ता-जैकेट जैसी चीजें चुन सकती हैं।
अगर आप भाई के लिए बाजार से गिफ्ट खरीदने के बजाय खुद कुछ DIY बनाने की सोच रही हैं, तो यहां दिए गए आइडियाज में से चुन सकती हैं।