लाइफस्टाइल

Bhai Dooj 2026 पर WhatsApp और Facebook पर शेयर करें भाई-बहन के प्यार से भरे शुभकामना संदेश, शायरी और विशेज

Bhai Dooj 2026 Wishes: भाई दूज 2026 पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने या अपनों को भेजने के लिए शुभकामना संदेश खोज रहे हैं, तो यहां दी गई खूबसूरत शायरी, विशेज और बधाई संदेश शेयर कर सकते हैं।
5 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 5:00 AM IST
Bhai Dooj Wishes
Bhai Dooj के लिए Wishes Images (Representative Image) Image Credit Magnific

Bhai Dooj Wishes In Hindi: भाई दूज भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार साथ निभाने का वादा करते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो और विशेज पोस्ट करके भी एक-दूसरे को बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपने भाई या बहन को प्यार भरे संदेशों के जरिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए भाई दूज के खूबसूरत विशेज, शायरी और बधाई संदेश WhatsApp, Facebook और Instagram के साथ ही मैसेज के जरिए शेयर कर सकते हैं।

Bhai Dooj Wishes Images  (Representative Image) Image Credit Magnific

भाई दूज की शुभकामनाएं देने के लिए भेजें ये प्यारे संदेश

1. बहन लगाती तिलक फिर मिठाई खिलाती है,
भाई देता तोहफा और बहन मुस्कुराती है,
भाई बहन का ये रिश्ता न पड़े कभी लूज,
मेरी तरफ से मुबारक हो आपको भाई दूज।
Happy Bhai Dooj 2026

2. भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट,
बना रहे ये बंधन हमेशा खूब।
भाई दूज की शुभकामनाएं

3. भाई-बहन का रिश्ता रहे हमेशा खास,
खुशियों से भरा रहे आपके जीवन का हर एहसास
भाई दूज पर यही दुआ है हमारी,
बनी रहे भाई-बहन की जोड़ी प्यारी।
शुभ भाई दूज 2026

4. भाई दूज का आया है शुभ त्योहार,
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हजार।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

5. थाल सजाकर कर बैठी हूं अंगना,
तू आजा अब इंतजार नहीं करना,
मत डर अब तू इस दुनिया से,
लड़ने खड़ी हैं तेरी बहन सबसे।
Happy Bhai Dooj 2026

6. माथे पर तिलक और हाथों में प्यार,
खुशियों से महकता रहे आपका संसार
भाई दूज पर मिले आपको खुशी अपार,
सलामत रहे मेरी बहन का संसार।
Happy Bhai Dooj

7. मैं चंदन का टीका लगाऊं, मिठाई खिलाऊं,
और दुआ दूं के मेरा भाई हमेशा मुस्कुराए।
तेरी जिंदगी में कभी दुख का अंधेरा न हो,
यही कामना है भाई दूज के पावन पर्व की।

8. बहन भाई का करे दुलार,
उसे चाहिए बस भाई का प्यार,
नहीं करती कोई बड़ी चाहत,
बस भाई को मिले खुशियां अपार।
Happy Bhai Dooj 2026

9. चंदन का तिलक लगाऊं और आरती का दीप जलाऊं,
हर जन्म में तुमको ही भाई बनाऊं,
भगवान से बस यही प्रार्थना करुं
भाई दूज की शुभकामनाएं!

10. हर मुसीबत में तू आगे आया,
बचपन से ही तूने सब दुख मिटाया।
आज तिलक लगाकर यही दुआ है मेरी,
चिरंजीवी हो तू, भैया मेरे.. जग की सारी खुशियां हो तेरी।
Happy Bhai Dooj 2026

Bhai Dooj Wishes Images  (Representative Image) Image Credit Magnific

दूर रहने वाले भाई या बहन को भेजें ये शुभकामना संदेश

11. नासमझ है तेरी गुड़िया,
गुस्ताखी उसकी माफ कर,
पड़ गई जो धूल स्नेह पर,
चल उसको अब साफ कर।
Happy Bhai Dooj 2026

12. रिश्ता हमारा कभी कमजोर न पड़े,
खुशियों का कोई पल दूर न हो।
हर जन्म में मिले बहन का साथ,
यही दुआ है दिन और रात।
Happy Bhai Dooj

13. चांद की रोशनी जीवन में छा जाए,
हर मुश्किल आपके रास्ते से हट जाए।
भाई दूज पर भाई की बस यही है दुआ,
आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाए।
शुभ भाई दूज 2026

14. प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ
जो दुआ मांगो, उसे तुम हमेशा पाओ
भाई दूज के त्योहार पर भैया जल्दी घर आओ
आकर अपनी बहन से तिलक लगवाओ
भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं

15. प्यारी बहन को प्रेम के साथ,
मुबारक हो भाई दूज का त्योहार।
Happy Bhai Dooj 2026

16. ना दौलत चाहिए और ना चाहिए कोई खजाना,
बस सलामत रहे बहन का संसार।
हर मुश्किल आपके दूर हो जाए,
खुशियों से आपका घर सजता रहे।
भाई दूज की शुभकामनाएं

17. प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,
जो दुआ मांगों उसे तुम हमेशा पाओ,
भाई दूज का त्योहार है, भईया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ।
Happy Bhai Dooj 2026

18. तिलक लगाकर मांगूं यही दुआ,
खुशियों से भरा रहे बहन का संसार।
उम्र लंबी हो और सपने हो जाएं आपके पूरे,
कभी न हों खुशियों से तुम दूर।

19. खुशियों की शहनाई आंगन में बजे,
मेरे भाई के द्वार सदा दीपक से सजे,
ना हो कोई दुख उसके जीवन में,
बस कृपा हो तेरी भगवन सदा उसके जीवन में।
Happy Bhai Dooj 2026

20. बचपन की शरारतें, वो मीठी तकरार,
हमेशा याद आएगा आपका प्यार।
भाई दूज पर बस इतना कहना है,
तुमसे ही तो मेरा संसार सुहाना।
Happy Bhai Dooj 2026

Bhai Dooj Wishes Images  (Representative Image) Image Credit Magnific

भाई दूज के खास मौके पर भेजें ये बधाई संदेश

21. दिल की यह कामना है,
कि आपकी जिंदगी खुशियों से भरी हो,
कामयाबी आपके कदम चूमे,
और हमारा यह बंधन सदा ही प्यार से भरा रहे।
Happy Bhai Dooj 2026

22. हर भाई की दुआ में बहन का नाम हो,
बहन की हर खुशी भाई के नाम हो।
कभी नहीं आए रिश्ते में कोई तकरार,
भाई दूज पर पूरी हो आपकी हर मुराद।

23. फूलों की तरह महकता रहे संसार,
खुशियों से रोशन हो आपका सवेरा।
भाई दूज पर भाई की यही अरदास,
बना रहे हमेशा आपका प्यार और विश्वास।

24. भाई दूज के इस मौके पर
बहन तुम्हारी हर मुराद हो पूरी,
हर वह चीज हो तुम्हारे पास,
जो तुम्हारे लिए जरूरी हो।

25. सात जन्मों तक बना रहे यह प्यारा रिश्ता,
कभी कम न हो एक-दूजे के लिए फरिश्ता।
हर राह में खुशियां तुम्हारे कदम चूमें,
भाई दूज पर आपके सच हो जाएं सपने।
हैप्पी भाई दूज

26.फूलों का तारों का सबका कहना है,
एक हजारों में मेरी बहना है।
भाई दूज की खूब शुभकामनाएं

27. इस भाई दूज पर भाई-बहन के रिश्ते में और गहराई आए
भाई दूज की शुभकामनाएं!

28. भाई हो तो तुम्हारे जैसा प्यारा,
जिसके होने से रोशन है जीवन सारा।
ईश्वर से यही दुआ बार-बार करते हैं,
तुम्हारी खुशियों के लिए कामना करते हैं।

29. भाई दूज का ये दिन लाए आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि की बहार।

30. आ गया दिन जिसका था इंतजार,
कर लुंगी अब मैं भी अपने भाई का दीदार,
आ गया है दिन भाई दूज का,
मिल जाएगी अब मुझे खुशियां हजार

Bhai Dooj Wishes Images  (Representative Image) Image Credit Magnific

31. भगवान करे तुम्हारा जीवन खुशियों से भरा रहे – हैप्पी भाई दूज!

32. तिलक की रोली में प्यार सजाया है,
मिठाई में खुशियों का स्वाद मिलाया है।
भाई दूज का यह पावन त्योहार आया है,
आपके लिए ढेरों आशीष भेजा है।

33. बहन की दुआ हमेशा भाई के साथ होती है, खुश रहो मेरे प्यारे भाई हमेशा।

34. भाई दूज की मिठास तेरे जीवन में घुल जाए,
हर खुशी तेरी झोली में चुपके से आ जाए।
भाई दूज की शुभकामनाएं

35. इस पावन अवसर पर मेरे प्यारे भाई को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं – भाई दूज मुबारक!

Published on: