
5 Bollywood Celebrities Who Love Mangoes: गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बुरा हो जाता है, लेकिन इस मौसम की सबसे अच्छी बात कच्चे और पके आम का मिलना होता है। इसलिए आम को फलों का राजा कहा जाता है। कच्चे और पके आम के साथ ही इससे बनने वाला आमरस और लौंजी जैसी कई ट्रेडिशनल रेसिपी, साथ ही मैंगो केक जैसी नई रेसिपी, बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को पसंद आती हैं। आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि बचपन की यादों और फैमिली के साथ बिताए खूबसूरत पलों का भी खजाना है। ऐसे में आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन फेमस सितारों के बारे में, जिन्हें आम खाना बेहद पसंद है और जो हर साल इस सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
माधुरी दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर आम के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। फोटो में वह आमों को गले लगाते हुए कैप्शन में लिखती हैं, "यकीन नहीं हो रहा कि आम का सीजन खत्म होने वाला है, अगले साल का इंतजार रहेगा।"।
एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने 'एचटी सिटी' को बताया कि वह कभी भी आम को साफ-सुथरे तरीके से काटकर नहीं खातीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, अगर आम खाते समय हाथ और चेहरा गंदा नहीं हुआ, तो आम खाने का मजा ही नहीं आया। उनका मानना है कि आम का असली मजा तभी है, जब उसका रस हाथों और चेहरे तक पहुंच जाए।
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आम के लिए अपने प्यार के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा था कि इस शाही फल का स्वाद तभी पूरा महसूस होता है, जब इसे बिना चम्मच या कांटे के सीधे हाथों से खाया जाए।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को पका हुआ नहीं, बल्कि कच्चा आम ज्यादा पसंद है। वह कच्चे आम पर नमक और लाल मिर्च डालकर खाना पसंद करती हैं। गर्मियों में यह उनका पसंदीदा स्नैक है।
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को फिल्म 'भूल भुलैया 2' के प्रमोशन के दौरान आम खाते हुए देखा गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस भी मैंगो लवर हैं।