लाइफस्टाइल

ज्योतिष: इन बर्थ डेट वाली लड़कियों से शादी करके लड़कों की लग जाती है लॉटरी, होती हैं किस्मत वाली

Numerology: लड़के इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये बेस्ट जीवनसाथी साबित होती हैं। इनकी तेज किस्मत का लाभ इनके पति को भी खूब मिलता है।

2 min read
इन बर्थ डेट वाली लड़कियों से शादी करके लड़कों की लग जाती है लॉटरी, होती हैं किस्मत वाली

Ank Jyotish: किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से उसकी लाइफ के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। बता दें अंकज्योतिष अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं और हर व्यक्ति का जन्म इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में हुआ होता है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 2 वालों की लड़कियों के बारे में जो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। जिन लड़कियों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है उनका बर्थ मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की लड़कियां अपने पति की किस्मत मानी जाती हैं।

होती हैं भाग्यशाली: अंक ज्योतिष अनुसार इस मूलांक की लड़कियां लड़कों की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इनके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। ये खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। अपने मिलनसार स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं। लड़के इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये बेस्ट जीवनसाथी साबित होती हैं। इनकी तेज किस्मत का लाभ इनके पति को भी खूब मिलता है।

इन्हें हर जगह मिलता है प्यार: इनका स्वभाव ही ऐसा होता है जिससे इन्हें हर जगह प्यार मिलता है। ये खुद भी खुश रहती हैं साथ ही अपने लोगों को भी खुश रखती हैं। ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां सभी लोगों की प्रिय हो जाती हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। जीवन में आने वाली हर समस्या का डटकर सामना करती हैं।

पति की लग जाती है लॉटरी: ऐसा माना जाता है कि इन जन्म तारीख वाली लड़कियों से शादी करके लड़कों की लॉटरी लग जाती है। यानी उनके जीवन में धन का अभाव नहीं रहता। इन्हें मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ये हर जगह खुशियां और समृद्धि बिखेरती चली जाती हैं। इन्हें घर परिवार और समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: इन 3 राशियों पर शुरू हो गयी है शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या, देखें कहीं आपकी राशि भी तो इसमें नहीं?

Updated on:
06 May 2022 03:58 pm
Published on:
06 May 2022 03:55 pm
Also Read
View All