31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 3 राशियों पर शुरू हो गयी है शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या, देखें कहीं आपकी राशि भी तो इसमें नहीं?

शनि ने 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश किया है जहां ये 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। इस राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों पर शनि ढैय्या और शनि साढ़े साती शुरू हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 6 May 2022, 2:53 PM IST

shani dev, shani, shani transit 2022, shani sade sati 2022, shani dhaiya 2022, shani rashi parivartan 2022,

इन 3 राशियों पर शुरू हो गयी है शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या, देखें कहीं आपकी राशि भी तो इसमें नहीं?

शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक भय सा आ जाता है। क्योंकि अधिकतर लोग इसे बुरे फल देने वाली दशा मानते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ऐसा जरूरी नहीं कि शनि की इन दशा का परिणाम बुरा ही हो ये शुभ फलदायी भी होती हैं। लेकिन ये कुंडली में शनि की स्थिति पर निर्भर करता है कि शनि की दशा का आपके ऊपर कैसा प्रभाव पड़ेगा। जानिए फिलहाल किन राशियों पर शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या चल रही है।

29 अप्रैल को शनि ने कुंभ राशि में किया है प्रवेश: हाल ही में शनि ने अपनी राशि बदली है। शनि ने 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश किया है जहां ये 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। इस राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों को शनि ढैय्या और शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल गई है। वहीं कुछ राशि वालों पर ये शुरू हो गई है।

इन पर चल रही है शनि ढैय्या: फिलहाल कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या चल रही है और 29 मार्च 2025 तक इस राशि वालों पर शनि ढैय्या रहेगी। लेकिन बीच में कुछ समय के लिए इन राशियों को शनि की ढैय्या के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी। 12 जुलाई 2022 से 17 जनवरी 2023 तक का समय इन दोनों ही राशियों के लिए राहत भरा साबित होगा। क्योंकि इस दौरान इन राशियों के लोगों पर शनि का साया नहीं रहेगा। लेकिन 17 जनवरी 2023 से कर्क और वृश्चिक जातक फिर से शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगे।

इन पर चल रही है शनि साढ़े साती: फिलहाल मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। शनि साढ़े साती एक साथ 3 राशियों पर चलती है। किसी पर इसका पहला चरण चलता है तो किसी पर दूसरा और तीसरा। फिलहाल मकर वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है, वहीं कुंभ वालों पर इसका दूसरा चरण तो मीन वालों पर पहला चरण चल रहा है। हालांकि 12 जुलाई से 17 जनवरी 2023 का समय मीन वालों के लिए राहत भरा साबित होगा। क्योंकि इस दौरान इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती नहीं रहेगी। लेकिन 17 जनवरी 2023 में शनि के फिर से कुंभ राशि में आती ही मीन वालों पर फिर शनि की दशा शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: माँ लक्ष्मी का अवतार हैं तुलसी, इस पौधे से जुड़े खास उपायों को करने से हर मनोकामना होगी पूर्ण