31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माँ लक्ष्मी का अवतार हैं तुलसी, इस पौधे से जुड़े खास उपायों को करने से हर मनोकामना होगी पूर्ण

Vastu Tips Of Tulsi Plant: आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं इस पौधे से जुड़े कुछ विशेष उपायों के बारे में जिन्हें करने से हर मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 6 May 2022, 12:35 PM IST

Vastu Tips, vastu shastra, tulsi plant, tulsi plant benefits, tulsi ka paudha, तुलसी का पौधा,

माँ लक्ष्मी का अवतार हैं तुलसी, इस पौधे से जुड़े खास उपायों को करने से हर मनोकामना होगी पूर्ण

Tulsi Plant Vastu Shastra: आज के दौर में अधिकतर घरों में ये पौधा देखने को मिल ही जाता है। हिंदू धर्म में इस पौधे का विशेष धार्मिक महत्व होता है। लोग इसकी पूजा करते हैं। क्योंकि इस पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ये पौधा भगवान विष्णु का प्रिय होता है। इसलिए श्री हरि की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। कहते हैं जिन घरों में ये पौधा होता है और इसकी विधि विधान पूजा की जाती है वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं इस पौधे से जुड़े कुछ विशेष उपायों के बारे में जिन्हें करने से हर मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।

यदि विवाह में आ रही हो बाधा: यदि किसी जातक के विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या किसी न किसी कारण रिश्ता टूट जा रहा है तो उसके लिए तुलसी का ये उपाय फलदायी साबित हो सकता है। जिस जातक के विवाह में बाधा आ रही है उसे सुबह उठकर स्नान-ध्यान करने के बाद तुलसी के पौधे को जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही हाथ जोड़ कर तुलसी देवी से अपनी समस्या को दूर करने का आग्रह करना चाहिए।

घर में वास्तु दोष होने पर: जिन लोगों के घरों में वास्तु दोष होता है उन्हें तुलसी का पौधा घर के अग्नि कोण में रखना चाहिए। अग्नि कोण का मतलब दक्षिण पूर्व दिशा से है। इस दिशा में तुलसी के पौधे को रखकर उसकी नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए और उसे जल चढ़ाना चाहिए। इसके सामने शुद्ध गाय के घी का दीपर जलाना चाहिए। इससे वास्तु दोष जल्द ही खत्म हो जाता है।

मनोकामना पूर्ति के लिए: अगर आपको किसी चीज की चाह है या आपकी कोई मनोकामना है तो तुलसी से जुड़ा ये आसान उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए एक पीतल का कलश लें उसमें जल भरकर उसमें तीन चार तुलकी के पत्ते डाल दें और उस कलश को 24 घंटे के लिए ऐसे स्थान पर रख दें जहां किसी की जल्दी से नजर न पड़े। 24 घंटे बाद उस जल को सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे पर छिड़कें फिर उसे पूरे घर में छिड़क दें। ध्यान रखें कि ऐसा करते समय आपको कोई न देखे।

यदि बिजनेस में घाटा हो रहा हो: यदि किसी व्यक्ति के बिजनेस में घाटा हो रहा है तो उसे घर में तुलसी के पौधे को जरूर लगाना चाहिए। साथ ही शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करें। फिर तुलसी के पौधे को मिठाई का भोग लगाएं। माता को लगाया गया भोग किसी सुहागन महिला को जान कर दें। ऐसा करने से आपकी परेशानी का अंत हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: 10 दिन बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए किस राशि और नक्षत्र के लोग सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित