लाइफस्टाइल

अनंत अंबानी वेडिंग के जाह्नवी से आलिया तक के इन सेलिब्रिटी मेकअप लुक्स से लें Wedding Guest Makeup के लिए इंस्पिरेशन

Ambani Wedding Guest Makeup Looks: शादी में वेडिंग गेस्ट बनकर जा रही हैं और मेकअप को लेकर कंफ्यूज हैं? तो सेलिब्रिटी जैसा ग्लैमरस लुक पाने के लिए जान्हवी कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक के मेकअप लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर तैयार हो सकती हैं।
3 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 1:00 PM IST
Wedding Guest Makeup Looks
Wedding Guest के लिए Makeup Looks आइडिया (file photo) image credit instagram/ priyankachopra/ aliaabhatt/janhvikapoor/khushikapoor

Wedding Guest MakeupTips: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की साल 2024 में हुई शादी में आए वेडिंग गेस्ट के कपड़ों के साथ-साथ ज्वेलरी और मेकअप लुक भी लोगों को पसंद आए थे। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में आप भी किसी शादी में जाने के लिए वेडिंग गेस्ट लुक का आइडिया खोज रही हैं, तो यहां दिए गए एक्ट्रेस जान्हवी कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

जान्हवी कपूर के गोल्डन आईज और ग्लोइंग स्किन लुक से लें आइडिया

अंबानी वेडिंग में अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कई लुक किए थे। इनमें से एक गाउन लुक भी है। इस लुक में उनकी ग्लोइंग स्किन ने लोगों का ध्यान खींचा था। इस लुक को रीक्रिएट करने के लिए पलकों पर गोल्ड शिमर, गालों पर हल्का ब्लश और होंठों पर ब्राउन टोन लिप लाइनर के साथ मौव शेड की लिपस्टिक और ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इन टिप्स को फॉलो कर हो तैयार

  • बेस हल्का रखें। ज्यादा फाउंडेशन लगाने से ग्लोइंग फिनिश नहीं आता और पसीना होने पर बेस केक जैसा दिखने लगता है।
  • चीकबोन, नाक के ऊपरी हिस्से और कॉलरबोन पर हल्का हाईलाइटर लगाएं। ध्यान रहे, बहुत ज्यादा न लगाएं।
  • पलकों पर गोल्ड शिमर उंगली से लगाएं, ब्रश से ज्यादा चमक आती है।
  • होंठों के लिए पहले लाइनर से आउटलाइन करें, फिर लिपस्टिक भरें और बीच में ग्लॉस लगाएं।

टिप: अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो हाईलाइटर कम इस्तेमाल करें।

खुशी कपूर के सॉफ्ट लुक से लें इंस्पिरेशन

अगर आपको हैवी मेकअप पसंद नहीं है, तो खुशी कपूर के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें फोकस आंखों और होंठों पर था। हल्के न्यूड शेड की लिप कलर और हल्का पिंक ब्लश सॉफ्ट लुक के लिए अच्छा कॉम्बिनेशन रहता है।

इन टिप्स को फॉलो कर हो तैयार

  • बेस मेकअप साफ दिखे, इसके लिए कंसीलर आंखों के नीचे और जरूरी जगहों पर लगाएं।
  • मस्कारा की दो पतली कोट लगाएं।
  • पाउडर ब्लश की जगह क्रीम ब्लश चीक पर लगाएं और ऊपर की तरफ ब्लेंड करें।
  • लिप शेड ऐसा चुनें जो आपके नेचुरल होंठों से एक-दो टोन गहरा हो।

क्लासिक रेड लिप लुक के लिए प्रियंका चोपड़ा से लें इंस्पिरेशन

रेड लिप मेकअप लुक शादी में अक्सर महिलाएं करना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप डार्क और हैवी लुक करना चाहती हैं, तो इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। इसमें रेड लिप के साथ आईब्रो को डिफाइन किया गया था और आंखों पर ब्राउन टोन मेकअप और शिमर का इस्तेमाल किया गया था।

ऐसे हो तैयार

  • रेड लिपस्टिक से पहले होंठों पर हल्का लिप बाम लगाएं और टिश्यू से हल्का पोंछ लें। इससे होंठ फटे हुए नहीं दिखते।
  • पहले लाइनर से शेप बनाएं, फिर लिपस्टिक भरें। इससे रंग फैलता नहीं।
  • लाल रंग लेते समय अपना अंडरटोन देखें। अगर स्किन पर गोल्डन या पीलापन ज्यादा है, तो ऑरेंज-रेड या ब्रिक रेड अच्छा लगता है। अगर गुलाबी या हल्का नीला अंडरटोन है, तो चेरी या क्लासिक रेड ट्राई करें।
  • हैवी रेड लिप के साथ आंखों का मेकअप हल्का रखें।

आलिया भट्ट के मेकअप से लें नेचुरल लुक के लिए आइडिया

अभिनेत्री आलिया भट्ट का मेकअप लुक उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो रोज की तरह नेचुरल दिखना चाहती हैं। इस लुक के लिए पलकों पर गोल्ड शिमर, मस्कारा और होंठों पर गुलाबी-न्यूड शेड की लिपस्टिक इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे हो तैयार

  • आंखों पर सिर्फ शिमर शेड का इस्तेमाल करें।
  • आईलाइनर की जगह मस्कारा से आंखों को हैवी लुक दें।
  • लिपस्टिक के लिए गुलाबी-न्यूड शेड अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें।

मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • फेक आईलैशेज लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। कुछ लोगों को इनके ग्लू से एलर्जी हो सकती है। अगर जलन या लालिमा हो, तो तुरंत हटा दें।
  • मस्कारा, लिपस्टिक और आईलाइनर जैसे मेकअप प्रोडक्ट शेयर करने से बचें। इनसे इन्फेक्शन फैल सकता है।
  • पुराने या एक्सपायर हो चुके प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
  • शादी के दिन कोई नया प्रोडक्ट पहली बार ट्राई न करें।
  • सोने से पहले मेकअप हटाएं।
  • मेकअप से पहले स्किन केयर करें, उसके बाद ही बेस मेकअप शुरू करें।
Updated on:
19 Nov 2026, 1:00 PM IST
Published on: