Chaitra Navratri 2026 Colors: आज के इस लेख में हम बताने जा रहे हैं कि माता रानी को प्रसन्न करने के लिए आप इस साल चैत्र नवरात्रि पर किस दिन किस रंग के कपड़े पहनें यह बताने जा रहे हैं।। आप इससे आइडिया लेकर नवरात्रि के नौ दिनों में अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
Chaitra Navratri 2026 Colors: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बहुत ही बड़ा माना जाता है। वैसे तो एक साल में दो नवरात्रियां पड़ती हैं एक शारदीय नवरात्रि और दूसरी चैत्र नवरात्रि, लेकिन दोनों ही नवरात्रियों की अपनी-अपनी मान्यता होती है। चैत्र नवरात्रि तो और भी खास है क्योंकि इसी दिन से हिंदू नया साल शुरू होता है और इसी दिन गुड़ी पड़वा भी मनाया जाता हैं। भक्त नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा विधि-विधान से करने के साथ ही माता रानी को प्रसन्न करने के लिए उनका प्रिय भोग लगाते हैं। इसके साथ ही हर दिन माता की पसंद के हिसाब से हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर पूजा भी करते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम बताने जा रहे हैं कि माता रानी को प्रसन्न करने के लिए आप इस साल चैत्र नवरात्रि पर किस दिन किस रंग के कपड़े पहनें यह बताने जा रहे हैं। आप इससे आइडिया लेकर नवरात्रि के नौ दिनों में अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है। पंचांग के अनुसार चैत्र महीने की शुरुआत 19 मार्च की सुबह 06:52 बजे से हो जाएगी, इसलिए घटस्थापना इसी दिन होगी। इसके बाद 26 मार्च को अष्टमी और 27 मार्च को रामनवमी के साथ यह समाप्त होगा।
नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च को मां शैलपुत्री की पूजा से इस साल होगी, इस दिन पीला (Yellow) रंग पहनना बहुत अच्छा होता है क्योंकि यह खुशी और चमक का प्रतीक है। इसके अगले दिन 20 मार्च को मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए हरा (Green) रंग के कपड़े पहने जो हरियाली और नई शुरुआत को दर्शाता है। 21 मार्च को तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए स्लेटी (Grey) रंग के कपड़े पहनें, यह रंग हमें बुराइयों से लड़ने की हिम्मत देता है। 22 मार्च को चौथे दिन मां कूष्माण्डा के लिए नारंगी (Orange) रंग पहनें, जिससे शरीर में नई ऊर्जा और जोश आता है।
वहीं 23 मार्च को पांचवें दिन मां स्कंदमाता के लिए सफेद (White) रंग के कपड़े पहनें, जो मन को शांत और साफ रखता है। छठे दिन यानी 24 मार्च को मां कात्यायनी की पूजा में लाल (Red) रंग पहनें, जो शक्ति और जोश का असली रंग है। 25 मार्च को सातवें दिन मां कालरात्रि के लिए रॉयल ब्लू (Royal Blue) रंग चुनें, जो निडर रहने की ताकत देता है। 26 मार्च को अष्टमी के बड़े दिन पर मां महागौरी का आशीर्वाद लेने के लिए गुलाबी (Pink) रंग पहनें, जो प्यार और उम्मीद का रंग है। आखिर में 27 मार्च को नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा में बैंगनी (Purple) रंग के कपड़े माता रानी को प्रसन्न करने करें।