
Tamil Nadu New CM Vijay Wife Sangeetha| image credit instagram- sangeethavijay__official
Tamil Nadu New CM Vijay Wife Sangeetha: अभिनेता से राजनेता और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके थलपति विजय इस समय अपनी नई पारी को लेकर सुर्खियों में हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर विजय और उनके परिवार से जुड़ी बातें लगातार ट्रेंड कर रही हैं। आइए, जानते हैं थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम (Sangeetha Sornalingam) के बारे में, जो हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
विजय की पत्नी का नाम संगीता सोर्नालिंगम है। संगीता का जन्म और पालन-पोषण यूनाइटेड किंगडम (UK) में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से श्रीलंकाई तमिल है और उनके पिता यूके में एक प्रतिष्ठित तमिल उद्योगपति (Industrialist) हैं। विदेश में रहने के बावजूद संगीता हमेशा अपनी तमिल संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ी रही हैं।
विजय और संगीता की प्रेम कहानी किसी फिल्म के जैसे है। साल 1996 में जब विजय की फिल्म पूवे उनक्कागा (Poove Unakkaga) सुपरहिट हुई, तब लंदन में रह रही संगीता उनकी बहुत बड़ी फैन बन गईं। वह खास तौर पर विजय से मिलने के लिए चेन्नई आईं। उस वक्त विजय फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे, जहां संगीता उनसे मिलने पहुंचीं और उन्हें फिल्म की सफलता की बधाई दी। विजय को संगीता का सरल और शालीन स्वभाव इतना पसंद आया कि उन्होंने उन्हें अपने घर बुलाकर अपने माता-पिता से मिलवाया।
दोनों परिवारों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और विजय के माता-पिता खुद रिश्ता लेकर लंदन में संगीता के परिवार से मिलने गए। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद 25 अगस्त 1999 को उनकी शादी हुई। विजय ईसाई धर्म से हैं और संगीता हिंदू, इसलिए उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की और फिर चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन दिया। इस कपल के दो बच्चे हैं, बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा ।
सुपरस्टार की पत्नी होने के बावजूद संगीता ने हमेशा खुद को मीडिया और चकाचौंध से दूर रखा। वह फिल्मी पार्टियों या पब्लिक इवेंट्स में बहुत कम नजर आती हैं। कुछ समय पहले जब वह फिल्म वारिसु के ट्रेलर लॉन्च पर नहीं दिखी थीं, तब उनके अलग होने की अफवाहें उड़ी थीं, जिन्हें बाद में गलत बताया गया। हालांकि, हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में एक बार फिर उनके तलाक की अर्जी देने की खबरें चर्चा में हैं।
थलापति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ समारोह में उनकी पत्नी संगीता और बच्चों की गैरमौजूदगी ने तलाक की खबरों को और हवा दे दी है। वहीं, अभिनेत्री तृषा की उपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा, जिससे सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को और भी बढ़ावा मिल गया है।
मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद विजय अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) की रिलीज की तैयारी में हैं। विजय ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनके एक्टिंग करियर की अंतिम फिल्म होगी, जिसके बाद वह पूरी तरह अपनी पार्टी तमिलिगा वेट्री कझगम (TVK) के जरिए राजनीति और जनसेवा करेंगे। सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ विवादों के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। अब यह फिल्म जून 2026 में विजय के जन्मदिन के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
Published on:
10 May 2026 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
Thalapathy Vijay CM : सीएम बने विजय, 648 करोड़ की संपत्ति और 10 आलीशान घर, जीते हैं ऐसी लग्जरी लाइफ!

