8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chanakya Niti: क्या गलत संगति छीन रही है आपका सुकून? आचार्य चाणक्य ने बताया किन 3 लोगों से दूरी है जरूरी

Chanakya Niti:: जीवन में सब कुछ सही करने के बाद भी अगर आप सफल नहीं हो पा रहे हैं या मानसिक शांति नहीं मिल पा रही है, तो चाणक्य नीति का यह एक श्लोक आपकी मदद कर सकता है। इस श्लोक में बताया गया है कि कैसे गलत संगति एक समझदार इंसान की कामयाबी को कैसे रोक सकती है।

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Suvichar

Aaj Ka Suvichar| image credit gemini

Aaj Ka Suvichar: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि कड़ी मेहनत के बाद भी उनकी तरक्की क्यों रुकी हुई है? सब कुछ सही होने के बावजूद वे मानसिक रूप से थके हुए और अशांत क्यों महसूस करते हैं?
सदियों पहले आचार्य चाणक्य ने बताया था कि आपकी काबिलियत के साथ-साथ आपकी संगति भी आपकी कामयाबी और शांति तय करती है। कई बार लोग अपने जीवन में सब कुछ सही करने के बाद भी कुछ गलत लोगों की जिम्मेदारी उठा लेते हैं और आखिर में खुद दुखी होते हैं। आइए, चाणक्य नीति के माध्यम से समझते हैं कि किस तरह के लोगों का साथ एक समझदार इंसान को भी बर्बाद कर सकता है।

गलत संगति से होने वाले नुकसान (The Hidden Dangers of Bad Company)

आचार्य चाणक्य के अनुसार, दुनिया में कुछ ऐसे लोग और स्थितियां होती हैं जिनका बोझ उठाना मुश्किल है। यदि कोई विद्वान या सुलझा हुआ इंसान भी इन तीन चीजों में फंस जाए, तो उसका पतन निश्चित है। चाणक्य नीति का यह श्लोक इसी सत्य को स्पष्ट करता है-

"मूर्खशिष्योपदेशेन दुष्टास्त्रीभरणेन च।
दुःखितैः सम्प्रयोगेण पण्डितोऽप्यवसीदति॥"

मूर्ख को उपदेश देना (Why You Should Not Teach the Unteachable)

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को सिखाने या सलाह देने में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं जो समझना ही नहीं चाहता, तो नुकसान केवल आपका होगा। ऐसे व्यक्ति को सही रास्ता दिखाना 'भैंस के आगे बीन बजाने' जैसा है।

नकारात्मक पार्टनर का साथ (The Heavy Burden of a Toxic Partner)

जीवन में शांति के लिए जीवनसाथी का सही होना बेहद जरुरी है। चाणक्य के अनुसार, यदि किसी का पार्टनर स्वभाव से कठोर है, झगड़ालू है या जिसका चरित्र अच्छा नहीं है, तो उस व्यक्ति का जीवन नर्क के समान हो जाता है। ऐसे व्यक्ति की जिम्मेदारी उठाने या उसके साथ तालमेल बिठाने की कोशिश में बड़े से बड़ा विद्वान भी अपनी मानसिक शांति खो देता है।

हमेशा दुखी रहने वालों की संगति (The Impact of Chronic Negativity)

तीसरा सबसे जरुरी होता है नकारात्मक लोगों के बीच रहना। जो लोग हर वक्त अपनी दुर्दशा का रोना रोते हैं या बिना कारण हर स्थिति में गलती निकालते हैं, उनके साथ रहने से आपकी अपनी सकारात्मकता (Positivity) समाप्त हो जाती है।

चाणक्य नीति की सीख (Key Takeaways for a Better Life)

चाणक्य हमें यह समझाना चाहते हैं कि जीवन में केवल बुद्धिमान होना ही काफी नहीं है, आपको यह भी समझना जरूरी है कि आप अपनी ऊर्जा और समय कहां निवेश कर रहे हैं। गलत लोगों को सुधारने या उनके साथ जबरदस्ती रिश्ता निभाने के चक्कर में स्वयं को दांव पर न लगाएं।