
Summer Drink Recipe| image credit gemini
Best Summer Drink Recipes at Home: गर्मी बढ़ते ही ज्यादातर लोग चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए बाजार में मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट बंद जूस पीना पसंद करते हैं। ये चीजें गर्मी से तुरंत राहत तो देती हैं, लेकिन इनमें मौजूद ढेर सारा शुगर और केमिकल्स शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी से बचने के लिए अनहेल्दी एनर्जी ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है।
आज के स्टोरी में हम बहुत ही कम सामान के साथ घर पर एकदम ताजी और टेस्टी बनने वाली लीची रिफ्रेशमेंट ड्रिंक तैयार करने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह नेचुरल ड्रिंक न केवल पीने में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं, इस आसान और हेल्दी रेसिपी को बनाने का तरीका।
गर्मियों के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल की मलाई और लीची से बनी यह होममेड ड्रिंक एक बेहतरीन विकल्प है। यह ड्रिंक न केवल शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा कर आपको दिनभर एक्टिव रखती है, बल्कि इसमें मौजूद नींबू और पुदीना आपके पाचन को सुधारकर एसिडिटी और पेट की जलन से भी राहत दिलाते हैं। इसके अलावा, विटामिन-C से भरपूर होने के कारण यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है और त्वचा को भी नेचुरल तरीके से चमकदार और तरोताजा बनाए रखने में मदद करती है।
Published on:
07 May 2026 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
