लाइफस्टाइल

किचन में कॉकरोच से हैं परेशान? रोजाना सोने से पहले करें ये 5 काम

Cockroach Control Tips: किचन में आने वाले कॉकरोच से अगर आप छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए 5 टिप्स को फॉलो कर इन्हें काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
2 min read
Jul 31, 2026
Cockroach Se Chutkara, Kitchen Me Cockroach Kaise Bhagaye
Cockroach Control Tips (representative image) image credit chatgpt

Kitchen Cockroach Control Tips: हफ्ते में किचन की डीप क्लीनिंग करने के बाद भी अगर आपके किचन में कॉकरोच दिखाई देने लगते हैं और पेस्ट कंट्रोल कराने के बाद भी उनकी संख्या कम नहीं हो रही है, तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। कॉकरोच ज्यादातर गंदगी, खाने के बचे हुए टुकड़ों और नमी वाली जगहों की ओर आकर्षित होते हैं। ऐसे में डीप क्लीनिंग या पेस्ट कंट्रोल के बाद भी अगर रोजाना किचन की अच्छी तरह सफाई नहीं की जाए, तो इन्हें पूरी तरह खत्म करना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 बातों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप काफी हद तक अपने किचन को कॉकरोच से दूर रख सकते हैं।

सोने से पहले बर्तन करें साफ

रातभर सिंक में गंदे बर्तन छोड़ने से उन पर लगे खाने के कण और उनकी गंध कॉकरोच को आकर्षित करती है। यही वजह है कि वे रात के समय सबसे ज्यादा सक्रिय होकर किचन में आने लगते हैं। इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले सभी बर्तनों को अच्छी तरह धोकर रखें, ताकि कॉकरोच को खाने को न मिले।

बचा हुआ खाना ऐसे न छोड़ें

खाना बनाने या खाने के बाद अक्सर काउंटरटॉप पर खाने के छोटे-छोटे टुकड़े रह जाते हैं, जो कॉकरोचों के लिए आसानी से मिलने वाला भोजन बन जाते हैं। इसलिए बचा हुआ खाना हमेशा साफ बर्तन में ढककर रखें।

किचन काउंटरटॉप को रखें साफ

खाना बनाने के बाद काउंटरटॉप को गीले कपड़े या किचन क्लीनर से अच्छी तरह पोंछकर ही सोएं। काउंटरटॉप पर लगे तेल, मसालों और चिपचिपे दाग न सिर्फ कॉकरोचों को आकर्षित करने के साथ ही बैक्टीरिया के पनपने का कारण भी बन सकते हैं।

सोने से पहले सिंक में गर्म पानी डालें

सिंक की नाली में अक्सर तेल, ग्रीस और खाने के छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं, जो कॉकरोचों के लिए भोजन का स्रोत बन जाते हैं। इसलिए रोजाना रात में सोने से पहले सिंक में गर्म पानी डालें। इससे नाली में जमी गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है और कॉकरोचों के छिपने व किचन में आने की संभावना भी काफी हद तक कम हो सकती है।

रात में सिंक को कपड़े से ढकें

कई बार कॉकरोच नाली के रास्ते सीधे किचन में पहुंच जाते हैं। ऐसे में अगर संभव हो, तो रात में सोने से पहले सिंक के ड्रेन को साफ कपड़े या ड्रेन कवर से ढक दें। इससे कॉकरोचों के अंदर आने का रास्ता काफी हद तक बंद हो जाता है।

Updated on:
31 Jul 2026 03:32 pm
Published on:
31 Jul 2026 03:31 pm