लाइफस्टाइल

Daily Oil Intake Limit: एक दिन में कितने चम्मच तेल का सेवन है सुरक्षित? जानिए एक्सपर्ट की राय

Daily Oil Intake Limit: जानिए एक दिन में कितना तेल खाना सुरक्षित है। हेल्दी तेलों का सेवन कैसे करें, ओलिक एसिड के फायदे और हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी टिप्स।

2 min read
Sep 17, 2025
Daily Oil Intake Limit (Photo- freepik)

Daily Oil Intake Limit: आज के समय में जंक फूड्स की आदत बढ़ गई है। अधिकतर जंक फूड्स में तेल की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ जाता है। बावजूद इसके लोग दिन भर ऑयली फूड्स खाते रहते हैं। वहीं, कुछ लोग सेहत के प्रति जागरूक हैं और घर का बना खाना ही पसंद करते हैं। हालांकि, तेल की सही मात्रा को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जरूरत से ज्यादा तेल का सेवन हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है। यह दिल की बीमारियों, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार शरीर के वजन, उम्र, फिजिकल एक्टिविटी और मेडिकल कंडीशन के हिसाब से तेल की जरूरत अलग-अलग होती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Oil Daily to Sharpen Mind : इस तेल में बना खाना खाने से दिमाग होता है तेज, याददाश्त भी बनी रहेगी लंबी

कौन सा तेल सेहतमंद है?

तेल का सही चुनाव करना भी बहुत जरूरी है। जैतून का तेल, नारियल का तेल और सरसों का तेल हेल्दी विकल्प माने जाते हैं। इनमें ओमेगा-3 और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, कुछ तेलों में ट्रांस फैट अधिक होता है, जो दिल के लिए हानिकारक होता है।

रोजाना कितनी मात्रा में तेल लेना चाहिए?

FDA के अनुसार रोजाना 20 ग्राम यानी करीब 2-3 चम्मच तेल का सेवन सुरक्षित माना जाता है। यह शरीर को आवश्यक एनर्जी और पोषण भी देता है। इससे ज्यादा तेल खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

हेल्दी तेल और ओलिक एसिड के फायदे

ओलिक एसिड वाले तेलों को सैचुरेटेड फैट वाले तेल की जगह इस्तेमाल करना चाहिए। ओलिक एसिड प्राकृतिक रूप से पनीर, नट्स, सूरजमुखी के बीज, अंडे, पास्ता, दूध, जैतून, एवोकाडो और चिकन में भी पाया जाता है। हेल्दी तेल का सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और शरीर को सही पोषण मिलता है।

टिप्स हेल्दी रहने के लिए

जंक या ऑयली फूड्स की मात्रा नियंत्रित करें और रोजाना 2-3 चम्मच हेल्दी तेल का सेवन करें। सही तेल का चुनाव और संतुलित डाइट अपनाकर आप अपने दिल और सेहत दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Oil Pulling Benefits: तेल से कुल्ला करने के फायदे, दांतों से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक कैसे करता है कमाल?

Also Read
View All

अगली खबर