लाइफस्टाइल

दिवाली रंगोली डिजाइन 2026: गेट से मंदिर तक सजाएं घर, जानें फूलों, दीयों और लक्ष्मी पादुका वाली रंगोली बनाने के टिप्स

Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर घर के मेन गेट पर स्वागत के लिए या मंदिर को सजाने के लिए रंगोली के डिजाइन और टिप्स खोज रहे हैं, तो यहां दिए गए आसान तरीकों को फॉलो कर फूलों, रंगों और दीयों की मदद से खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 11:00 AM IST
Rangoli Designs For Diwali
Diwali के लिए Rangoli Designs (Representative Image) Image Credit gemini

Easy Rangoli Designs For Diwali: दिवाली पर घर की सफाई और सजावट के साथ तरह-तरह के पकवान बनाने के अलावा लोग रंगोली बनाना भी पसंद करते हैं। फेस्टिव सीजन में घर के दरवाजे या आंगन में बनी रंग-बिरंगी रंगोली पूरे घर की खूबसूरती बढ़ा देती है। ऐसे में अगर आप भी इस साल रंगोली बनाने का सोच रहे हैं, लेकिन आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो यहां दिए गए रंगोली डिजाइन आइडियाज और टिप्स फॉलो करके आसानी से मंदिर या मेन गेट पर रंगोली बना सकते हैं।

बिगिनर्स के लिए आसान रंगोली डिजाइन, कम समय में बनाएं खूबसूरत रंगोली

अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है या आपने पहले कभी रंगोली नहीं बनाई है और इस साल इसे बनाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहली बार में ही बड़ी या मुश्किल डिजाइन बनाने के बजाय छोटे फूल, गोल आकार, पत्तियां या दीये वाली सिंपल रंगोली की डिजाइन चुन सकते हैं। इसके बाद रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले उस जगह के फर्श को साफ करें, जहां आपको रंगोली बनानी है। शुरुआत में चॉक या पेंसिल से हल्की आउटलाइन बना लेना भी अच्छा रहता है। इससे रंगोली का आकार बिगड़ने का डर कम रहता है और रंग भरना भी आसान हो जाता है। इसके बाद इसमें रंग या फूलों की रंग-बिरंगी पंखुड़ियां भर दें। इसे थोड़ा और सुंदर बनाने के लिए आसपास दीये भी रख सकते हैं।

दिवाली पर डॉट रंगोली बनाने का आसान तरीका, इन सिंपल डिजाइन से सजाएं घर का आंगन

अगर आपको अच्छी रंगोली बनाना नहीं आता है, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए खुद से एक खूबसूरत रंगोली बनाने का सोच रहे हैं, तो डॉट रंगोली का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चॉक की मदद से फर्श पर बराबर दूरी पर छोटे-छोटे डॉट्स बनाएं। इसके बाद इन डॉट्स को सीधी या घुमावदार लाइनों से जोड़कर फूल, पत्ती, दीया या ज्योमेट्रिक डिजाइन बनाएं। फिर इसमें अपनी पसंद के रंग भरें। इस तरह कम समय में आंगन या घर के दरवाजे के पास अच्छी रंगोली तैयार हो सकती है।

फूलों और पंखुड़ियों से बनाएं खूबसूरत रंगोली, दिवाली डेकोरेशन के लिए ट्राई करें ये डिजाइन

अगर आपको रंगों से रंगोली बनाना मुश्किल लगता है या आप इको फ्रेंडली रंगोली बनाने का सोच रहे हैं, तो फूलों और उनकी पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गेंदे और गुलाब जैसे फूलों की पंखुड़ियां लें। सबसे पहले फर्श पर गोल या फूल के आकार की आउटलाइन बनाएं। इसके बाद अलग-अलग रंगों की पंखुड़ियों को एक के बाद एक सजाते जाएं। गेंदे की पीली और नारंगी पंखुड़ियों के साथ गुलाब की लाल या गुलाबी पंखुड़ियां अच्छी लगती हैं। बीच में छोटा दीया रखकर भी रंगोली को सुंदर बनाया जा सकता है।

दिवाली पर बनाएं दीया और लक्ष्मी पादुका वाली रंगोली

दिवाली पर दीये के साथ ही लक्ष्मी जी के पैरों वाली रंगोली बनाना भी शुभ माना जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले रंगोली के बीच में एक बड़ा दीया बनाएं। इसके चारों तरफ माता लक्ष्मी के पैरों की डिजाइन, छोटी पंखुड़ियां, गोल आकार या फूल बनाकर उनमें रंग भर सकते हैं। रंगोली के किनारों पर छोटे दीये बनाकर या असली दीये सजाकर इसे और सुंदर बनाया जा सकता है। ऐसी रंगोली को घर के प्रवेश द्वार या मंदिर के पास बनाना ज्यादा पसंद किया जाता है।

रंगोली बनाने के लिए कौन-से रंग और सामग्री चुनें? जानें जरूरी चीजें

रंगोली बनाने से पहले जरूरी सामान इकट्ठा कर लें, ताकि बीच में रंगोली बनाना रोककर आपको दुकान पर न जाना पड़े। इसके लिए अपनी रंगोली की डिजाइन के हिसाब से रंगोली के रंग, चॉक, फूलों की पंखुड़ियां, छोटी कटोरी और दीये जैसी चीजें पास में रखकर ही बनाने बैठें। इसके अलावा अगर आप पहली बार रंगोली बना रहे हैं, तो रंग भरने के लिए छोटी कटोरी या पेपर कोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रंगों को सही जगह पर डालना आसान होता है।

त्योहार पर लाल, पीला, हरा, गुलाबी, नारंगी और सफेद जैसे रंगों का कॉम्बिनेशन अच्छा लग सकता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन रंगों को चुन सकते हैं। फूलों वाली रंगोली के लिए ताजे फूल और पंखुड़ियां इस्तेमाल करें। वहीं, रंगोली को अच्छी फिनिशिंग देने के लिए पहले फर्श पर आउटलाइन बनाएं और फिर रंगोली बनाना शुरू करें।

दिवाली पर परफेक्ट रंगोली बनाने के आसान टिप्स

  • रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले ऐसी जगह चुनें, जहां उस पर बार-बार पैर न पड़ें।
  • रंगोली बनाने से पहले फर्श को अच्छी तरह साफ करके सुखा लें। इससे गंदगी नहीं रहेगी और नमी की वजह से रंग फैलने की परेशानी भी कम होगी।
  • डिजाइन बनाते समय बीच से शुरुआत करें और फिर धीरे-धीरे बाहर की तरफ बढ़ें। ऐसा करने से रंग भरने में परेशानी नहीं होगी।
  • रंग भरते समय एक ही जगह पर बहुत ज्यादा रंग डालने के बजाय छलनी जैसे टूल की मदद से रंग को पतली और बराबर परत में फैलाएं।
  • अगर हाथ से रंगोली बनाना मुश्किल लगता है, तो चम्मच, छोटी कटोरी या पेपर कोन जैसे आसान हैक्स ट्राई कर सकते हैं।
  • सिंपल रंगोली को भी अच्छा लुक देने के लिए आसपास छोटे दीये या फूल सजाएं। इससे रंगोली और भी सुंदर लग सकती है।
Published on: