लाइफस्टाइल

Diwali Party को बनाना है खास? मेन्यू में शामिल करें स्नैक्स, चाट और मॉकटेल से लेकर ये टेस्टी और हेल्दी डिशेज

Diwali Party Hosting Ideas: दिवाली 2026 पर पार्टी होस्ट करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन क्या शामिल करें और कैसे तैयारी करें, यह समझ नहीं आ रहा है? तो यहां दिए गए मेन्यू से लेकर डिशेज प्लान करने के सुझाव और पार्टी होस्टिंग के आसान आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।
4 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 10:52 AM IST
Diwali Party Planning Ideas
Diwali 2026 के लिए Party Planning Ideas (representative image) image credit Gemini

Diwali Party Planning Ideas: दिवाली के दिन घर पर तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाने के साथ ही आजकल दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाकर पार्टी करने का चलन भी काफी बढ़ गया है। वहीं, कुछ लोग दिवाली से पहले भी दिवाली पार्टी होस्ट करते हैं। ऐसे में घर की सफाई और सजावट के साथ-साथ खाने-पीने का मेन्यू भी खास और आसान होना चाहिए, ताकि मेहमान खाने की तारीफ भी करें और आपको इसे बनाने में ज्यादा समय भी न लगाना पड़े। अगर आप भी दिवाली पार्टी के लिए आसान और टेस्टी फूड आइडियाज खोज रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि पार्टी का मेन्यू कैसे तैयार करें और इसमें कौन-कौन सी डिशेज शामिल कर सकते हैं।

दिवाली पार्टी से पहले कर लें ये तैयारियां, मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स तक की बनाएं पूरी प्लानिंग

अगर आप दिवाली पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले मेहमानों की लिस्ट तैयार करें और उन्हें इनविटेशन भेज दें। इससे आपको पहले ही पता चल जाएगा कि पार्टी में कितने लोग आने वाले हैं और उनके हिसाब से कितनी तैयारी करनी होगी। इसके बाद पार्टी के समय के अनुसार मेन्यू तैयार करें। जैसे, अगर पार्टी शाम को रख रहे हैं, तो स्नैक्स, चाट और ड्रिंक्स जैसी चीजें शामिल कर सकते है। वहीं, अगर पार्टी डिनर टाइम तक चलने वाली है, तो इसके साथ कुछ मेन कोर्स डिशेज भी रख सकते हैं।

दिवाली पार्टी के लिए मेन्यू कैसे करें तैयार? जानें स्वादिष्ट डिशेज चुनने के आसान टिप्स

पार्टी के समय के हिसाब से मेन्यू तय करने के बाद यह फाइनल करें कि आपको कौन-कौन सी डिशेज बनानी हैं। डिशेज चुनते समय कोशिश करें कि ऐसी चीजें शामिल हों, जिन्हें बनाना और सर्व करना आसान हो। साथ ही, वे खाने में टेस्टी भी हों और मेहमानों का पेट भी भर सकें।इसके लिए पहले से खरीदारी कर लें और चटनी, डिप व सॉस जैसी चीजें बनाकर फ्रिज में रख दें। जो चीजें फ्रेश बनाकर सर्व करने में अच्छी लगती हैं, उनकी तैयारी भी पहले से कर लें, ताकि पार्टी वाले दिन ज्यादा भागदौड़ न करनी पड़े। कोशिश करें कि मेन्यू में ऐसी चीजें हों, जिन्हें खाने के लिए मेहमानों को बार-बार प्लेट या चम्मच की जरूरत न पड़े। इसके लिए छोटे साइज के स्नैक्स और फिंगर फूड अच्छे रहते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सभी डिशेज एक जैसी न हों। अगर आपने पहले से तला हुआ स्नैक रखा है, तो बाकी ऑप्शन में बेक्ड या फ्रेश फूड शामिल करें। इससे मेन्यू में वैरायटी बनी रहेगी और मेहमानों को खाने के कई विकल्प मिलेंगे।

दिवाली पार्टी में तले हुए स्नैक्स की जगह ट्राई करें बेक्ड स्नैक्स, ये हैं स्वादिष्ट और आसान विकल्प

पार्टी में ज्यादातर लोग मसालेदार और ऑयली फूड खाना पसंद करते हैं, लेकिन हर किसी की पसंद एक जैसी नहीं होती। ऐसे में अगर आप इस दिवाली पार्टी में समोसे, पकौड़े और कचौरी जैसे तले हुए स्नैक्स के बजाय कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो बेक्ड स्नैक्स अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें बनाने में कम तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप मेन्यू में पनीर टिक्का, बेक्ड वेजिटेबल कटलेट, स्टफ्ड मशरूम और रोस्टेड मखाना जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। इनसे मेन्यू में स्वाद और वैरायटी दोनों बनी रहेगी।

दिवाली पार्टी के मेन्यू में शामिल करें चाट और फिंगर फूड, मेहमानों के लिए चुनें ये मजेदार आइडियाज

अगर आप पार्टी के लिए ऐसी डिशेज खोज रहे हैं, जो टेस्टी होने के साथ बनाने में भी आसान हों और मेन्यू में वैरायटी भी लाएं, तो चाट और फिंगर फूड शामिल कर सकते हैं। इनके लिए कुछ चीजें आप बाहर से भी मंगवा सकते हैं और घर पर सिर्फ उन्हें असेंबल करके सर्व कर सकते हैं। इससे आपका समय भी बचेगा और मेहमानों को अलग-अलग स्वाद चखने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए मेन्यू में दही पापड़ी चाट, आलू टिक्की चाट, मिनी सैंडविच, वेज स्प्रिंग रोल, पनीर और वेजिटेबल स्क्यूअर्स जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।

दिवाली पार्टी में सर्व करें रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स और मॉकटेल, जानें स्वादिष्ट और आसान रेसिपी

पार्टी में खाने के साथ ड्रिंक्स भी अच्छी होनी चाहिए। सिर्फ कोल्ड ड्रिंक और पैक्ड जूस रखने के बजाय आप घर पर ही कुछ आसान मॉकटेल तैयार कर सकते हैं। ज्यादातर मॉकटेल फलों के जूस, नींबू, पुदीना, सोडा और दूसरे फ्लेवर मिलाकर बनाए जाते हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार वर्जिन मोजिटो, वॉटरमेलन कूलर, रोज लेमोनेड और पाइनएप्पल मिंट कूलर जैसी ड्रिंक्स बना सकते हैं।

दिवाली पार्टी में मेहमानों के लिए रखें हेल्दी फूड ऑप्शन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान

दिवाली पार्टी में अगर बच्चों के साथ ऐसे मेहमान भी आने वाले हैं, जिन्हें ज्यादा मसालेदार और ऑयली फूड खाने से परहेज है या जो इसे पसंद नहीं करते, तो मेन्यू में कुछ हेल्दी ऑप्शन भी जरूर रखें। इससे उन लोगों को भी अपनी पसंद का खाना मिल जाएगा, जो ज्यादा तला-भुना या मीठा खाना पसंद नहीं करते। इसके लिए आप मेन्यू में स्प्राउट्स चाट, रोस्टेड चना, फ्रूट चाट, मूंग दाल चीला रोल और खीरा-गाजर स्टिक्स जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और ये खाने में भी अच्छे लगते हैं। साथ ही, इन्हें अलग-अलग डिप और चटनी के साथ सर्व करके और भी टेस्टी बनाया जा सकता है।

दिवाली पार्टी से पहले क्या-क्या तैयार रखें? जानें मेन्यू, स्नैक्स और ड्रिंक्स की आसान तैयारी के टिप्स

  • पार्टी से दो से तीन दिन पहले ही यह तय कर लें कि कौन-कौन सी डिशेज बनानी हैं और उनके लिए किन चीजों की जरूरत होगी।
  • अगर डिशेज के साथ चटनी और डिप सर्व करने हैं, तो इन्हें पहले से तैयार करके फ्रिज में रख सकते हैं।
  • स्नैक्स में सर्व की जाने वाली चीजों की तैयारी पहले से कर लें। कुछ स्नैक्स को जरूरत के अनुसार फ्रिज में रख सकते हैं और पार्टी वाले दिन बेक या फ्राई करके सर्व कर सकते हैं। सभी चीजों को एक साथ तैयार करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके बनाएं।
  • जो भी ड्रिंक्स बनानी हैं, उनकी सामग्री पहले से तैयार रखें, ताकि पार्टी के समय आपको कुछ ढूंढना न पड़े।
  • सर्विंग प्लेट और गिलास पहले से निकालकर रख दें। इससे आखिरी समय में भागदौड़ नहीं होगी।
Updated on:
4 Nov 2026, 10:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All