लाइफस्टाइल

बिना सिलाई और कटाई के दुपट्टे से बनाएं स्टाइलिश ट्रेंडी Dhoti  

DIY Dupatta Pants: अगर आप फैशन ट्रेंड फॉलो करती हैं या कोई कंफर्टेबल पैंट DIY करके बनाने का सोच रही हैं, तो यहां बताए गए तरीके से धोती बना सकती हैं।
2 min read
Aug 30, 2026
Dupatta To Pants, बिना सिलाई दुपट्टा पैंट
दुपट्टा से बनाएं Dhoti Pant /image credit instagram / mogra.in.my.hair

Dupatta Styling Hack: अगर आप अपने पुराने दुपट्टे या स्टोल को बिना काटे और बिना सिलाई के कुछ नया और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, या इससे ट्रेंडी धोती पैंट बनाना चाहती हैं, तो आप इसे बिना सिलाई और कटाई किए मिनटों में इस आसान से हैक को फॉलो करके तैयार कर सकती हैं। इस हैक की सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप बाद में इसे दोबारा दुपट्टे या स्टोल की तरह इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो भी कर सकती हैं। आइए जानते हैं दुपट्टे या स्टोल को धोती जैसे स्टाइल करने का आसान तरीका।

स्टेप 1. दुपट्टे को लंबाई में पकड़ें

सबसे पहले दुपट्टे या स्टोल को उसकी लंबाई में फैलाएं। इसके दोनों किनारों को अपने हाथों में रखें और इसे कमर के आसपास लाएं।

स्टेप 2. कमर पर दोनों सिरों को बांधें

अब दुपट्टे के दोनों सिरों को कमर पर लाकर अच्छी तरह टाइट बांध लें। ध्यान रखें कि गांठ इतनी मजबूत हो कि चलते समय दुपट्टा ढीला न हो।

स्टेप 3. चुनट बनाएं

अब दुपट्टे के बीच वाले हिस्से को पतली पतली चुनट देते हुए कमर की तरफ लाएं। इन चुनटों को कमर पर अच्छी तरह टक करें। इससे सामने की तरफ प्लेट्स जैसा सुंदर डिजाइन बन जाएगा। आप चाहें तो इसे सिक्योर करने के लिए सेफ्टी पिन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्टेप 4. बचे हुए कपड़े को पीछे ले जाएं

सामने चुनट बनाने के बाद दुपट्टे का जो कपड़ा बच जाए, उसे दोनों पैरों के बीच से पीछे की तरफ ले जाएं। कपड़े को आराम से सेट करें, ताकि धोती जैसा लुक आए।

स्टेप 5. पीछे से आगे लाकर सिक्योर करें

अब पीछे ले जाए गए कपड़े को कमर पर ऊपर की तरफ लाएं और आगे की ओर लाकर अच्छी तरह गांठ बांधकर टक कर दें। कपड़े को इस तरह सेट करें कि वह अपनी जगह पर बना रहे और चलने में परेशानी न हो।

स्टेप 6. कमर को दें स्टाइलिश लुक

धोती पहनने के बाद आप चाहें तो दुपट्टे के किनारे लगी लेस या सुंदर डिजाइन वाले हिस्से को कमर पर कमरबंद की तरह स्टाइल कर सकती हैं। इससे पूरा लुक और भी खूबसूरत और ट्रेंडी लगेगा।

Updated on:
30 Aug 2026 01:57 pm
Published on:
30 Aug 2026 01:57 pm