
Kriti Sanon / image credit instagram/ costumetales and chatgpt
Kriti Sanon Black Outfit: अभिनेत्री कृति सेनन का एक ऑल-ब्लैक लुक काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी अभिनेत्री के इस लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं, तो आप इसे बड़े आसानी से सिर्फ एक सिंपल दुपट्टे को थोड़े क्रिएटिव तरीके से काटकर और सिलकर अपने लिए एक ट्रेंडी आउटफिट तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।
कृति सेनन जैसा टॉप बनाने के लिए सबसे पहले एक दुपट्टा लें और उसे सीधा फैलाकर वर्टिकली यानी लंबाई की तरफ से आधा मोड़ लें। ध्यान रखें कि दुपट्टे के दोनों हिस्से एक-दूसरे के ऊपर ठीक से आ जाएं, ताकि आगे की कटिंग बराबर रहे।
अब जिस तरफ से दुपट्टा मुड़ा हुआ है, उस सेंटर वाले हिस्से से करीब दो हैंडस्पैन यानी दो बित्ते की दूरी नापें और वहां एक निशान लगा दें। इसके बाद करीब एक हैंडस्पैन और नापकर दूसरा निशान लगाएं।अब दोनों निशानों के सेंटर को ध्यान में रखते हुए करीब चार उंगलियों की जगह छोड़ें और वहां सेंटर पॉइंट मार्क करें। इसी पॉइंट को बेस बनाकर गोल गले का डिजाइन बनाएं। डिजाइन बन जाने के बाद कपड़े को उसी शेप में ध्यान से काट लें।
अब दुपट्टे की दूसरी साइड पर जाएं, यानी जिस तरफ से कपड़ा मुड़ा हुआ नहीं है। उस तरफ से करीब दो बालिश्त की दूरी नापकर निशान लगाएं। इसके बाद दुपट्टे के नीचे वाले हिस्से से करीब एक बित्ता नापें और वहां भी एक निशान लगा दें। अब इन दोनों पॉइंट्स को आपस में मिलाते हुए एक सीधी लाइन बना लें। लाइन तैयार होने के बाद कपड़े को उसी लाइन के हिसाब से काट दें।
जब दुपट्टे की जरूरी कटिंग हो जाए, तो किनारों को अच्छी तरह से चेक कर लें। अब कटे हुए हिस्सों को धागे और सुई की मदद से सिल लें। अगर आपके पास सिलाई मशीन है, तो उससे भी किनारों की सिलाई कर सकती हैं। इससे कपड़ा खुलने का डर कम रहेगा और आउटफिट ज्यादा साफ-सुथरा लगेगा।
सिंपल दुपट्टे से आपका स्टाइलिश टॉप बनकर तैयार है। आप इसे ब्लैक इनर के साथ पेयर कर कृति सेनन के जैसे स्टाइल कर तैयार हो सकती हैं।
Updated on:
04 Aug 2026 03:45 pm
Published on:
04 Aug 2026 03:45 pm
