
Cooking Tips (representative image) image credit gemini
Kitchen Tips: खाना चाहे कितना भी अच्छा बना लें, लेकिन अगर उसमें नमक, मिर्च और खट्टापन डिश के स्वाद के हिसाब से सही न हो, तो पूरी मेहनत खराब हो जाती है। इसलिए ऐसे समय के लिए कुछ आसान किचन हैक्स जानना जरूरी होता है, जिनकी मदद से आप आखिरी समय में खाना बनाते वक्त हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं कि खाने में नमक, मिर्च या खट्टापन ज्यादा हो जाए तो उसे कैसे बैलेंस किया जा सकता है।
किचन से जुड़े टिप्स कर्ली टेल्स के साथ शेयर करते हुए शेफ हरपाल सिंह सोखी बताते हैं कि अगर सब्जी या दाल बनाते समय नमक ज्यादा पड़ जाए, तो उसे बैलेंस करने के लिए उसमें छिला हुआ आलू डालकर कुछ देर पका लें। आलू अतिरिक्त नमक को काफी हद तक सोख लेता है। इसके अलावा, आटे की छोटी-सी लोई बनाकर भी कुछ समय के लिए ग्रेवी में डाल सकते हैं और बाद में उसे निकाल दें।
अगर ग्रेवी वाली डिश में नमक ज्यादा हो गया है, तो उसमें थोड़ी मात्रा में दूध या फ्रेश क्रीम मिलाने से भी स्वाद को संतुलित किया जा सकता है।
अगर खाने में मिर्च ज्यादा पड़ जाए और तीखापन बढ़ जाए, तो इसे कम करने के लिए आप दही, दूध या फ्रेश क्रीम मिला सकते हैं। ये चीजें मिर्च के तीखेपन को बैलेंस करने में मदद करती हैं और खाने का स्वाद भी बरकरार रहता है। जरूरत के हिसाब से डिश की मात्रा बढ़ाकर भी मिर्च के असर को कम किया जा सकता है।
कई बार नींबू, इमली, टमाटर या दही ज्यादा पड़ जाने से खाना जरूरत से ज्यादा खट्टा हो जाता है। ऐसे में खट्टेपन को बैलेंस करने के लिए थोड़ी मात्रा में चीनी या गुड़ डाल सकते हैं। वहीं, कुछ ग्रेवी वाली डिश में आलू डालकर पकाने से भी अतिरिक्त खट्टापन कम करने में मदद मिलती है। इन आसान किचन टिप्स की मदद से आप खाना बनाते समय होने वाली छोटी-छोटी गलतियों को आसानी से सुधार सकते हैं।
Updated on:
03 Aug 2026 02:15 pm
Published on:
03 Aug 2026 02:15 pm
