लाइफस्टाइल

Water or Electrolytes : प्यास पानी से बुझेगी या नारियल पानी जैसे ड्रिंक्स से? शरीर के इन संकेतों से समझिए

Water or Electrolytes : गर्मी में हर बार प्यास पानी से नहीं बुझ सकती है। अगर गलत ड्रिंक पीते हैं तो इससे दिक्कत हो सकती है। जानिए, कब सादा पानी पीना है और कब नारियल पानी, ORS जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स।

2 min read
May 01, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Does your body need Water or Electrolytes : हर बार डिहाइड्रेशन का मतलब सिर्फ पानी पीना नहीं होता। पर, अक्सर लोग यही समझ नहीं पाते। इसलिए, गर्मी में डिहाइड्रेशन की दिक्कत को दूर नहीं कर पाते हैं। अगर आपके मन में भी निम्नलिखित सवाल हैं तो उसको दूर कर लेते हैं-

ये भी पढ़ें

Heat Stroke Symptoms : लू से 37 साल के युवक की मौत, जानिए लू लगने के खतरनाक लक्षण और बचाव

सवाल 1- क्या पानी पर्याप्त है या मुझे इलेक्ट्रोलाइट्स चाहिए?

जवाब- शरीर को अलग-अलग समय पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत पड़ती है। ये बात आप बॉडी के संकेत से ही समझ सकते हैं। इसका जवाब आपको नीचे विस्तार से समझ आएगा।

सवाल 2- आपको कैसे पता चलेगा कि आपको इलेक्ट्रोलाइट्स या सिर्फ पानी चाहिए?

जवाब- अब चलिए इस बात को हम वैज्ञानिक तथ्य के आधार पर समझते हैं:

अक्सर लोग प्यास लगने पर सिर्फ ढेर सारा पानी पी लेते हैं, लेकिन कई बार शरीर को पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स (सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम) की अधिक आवश्यकता होती है। ncbi.nlm.nih.gov पर प्रकाशित शोध व अन्य मेडिकल साइट्स की जानकारी के आधार पर इस बात जानिए।

जब शरीर को सिर्फ पानी (Water) की जरूरत हो

यह स्थिति तब होती है जब आपके शरीर में तरल पदार्थ का स्तर कम हो जाता है, जिसे डिहायड्रेशन (Dehydration) कहते हैं।

ऐसे लक्षण दिखने पर पानी पिएं

  • गला सूखना: मुंह और जीभ का चिपचिपा या सूखा महसूस होना।
  • पेशाब का रंग: यदि पेशाब का रंग गहरा पीला है, तो यह पानी की कमी का सबसे बड़ा संकेत है।
  • सूखी त्वचा: त्वचा में खिंचाव महसूस होना या होंठ फटना।
  • प्यास: बार-बार पानी पीने की तीव्र इच्छा होना।

जब शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolytes) की जरूरत हो

यह स्थिति तब पैदा होती है जब बहुत अधिक पसीना आने के कारण शरीर से न केवल पानी, बल्कि जरूरी नमक भी बाहर निकल जाते हैं। अधिक वर्कआउट करने वाले, पसीना बहाने वाले काम करने वालों को इसकी अधिक जरूरत पड़ती है।

ऐसे लक्षण दिखने पर इलेक्ट्रोलाइट्स पिएं

  • मांसपेशियों में ऐंठन (Muscle Cramps): यदि पैरों या पेट की मांसपेशियों में अचानक मरोड़ या दर्द उठे।
  • सिर चकराना या धुंधला दिखना: खड़े होने पर अचानक चक्कर आना।
  • थकान और कमजोरी: शरीर में बिल्कुल जान न लगना, भले ही आप पानी पी रहे हों।
  • सिरदर्द: एक धीमा और लगातार रहने वाला भारीपन।
  • जी मिचलाना (Nausea): कुछ खाने या पीने की इच्छा न होना।
  • धड़कन तेज होना: बिना मेहनत किए भी दिल की धड़कन का महसूस होना।

कैसे पहचानें कि क्या पिएं?

स्थितिक्या महसूस हो रहा है?क्या पिएं?
सिर्फ प्यास लगी हैमुंह सूख रहा है, पेशाब पीला हैसादा पानी
पसीने के बाद थकान हैचक्कर, पैरों में दर्द, सुस्तीइलेक्ट्रोलाइट्स (ORS, नारियल पानी, नींबू पानी)
लू (Heat Stress) के लक्षणपसीने के साथ सिरदर्द और बेचैनीORS या नमक-चीनी का घोल

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न शोधों और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Heat Stroke vs Heat Exhaustion Symptoms : पसीना, प्यास हैं हीट एग्जॉशन के लक्षण, लू लगना ना समझें
Also Read
View All