लाइफस्टाइल

Bihar Tourism: कैरावैन बस में करें बिहार की सैर: कात्यायनी धाम, सिमरिया पुल और पुनौरा धाम की करें यादगार यात्रा

Best Places To Visit In Bihar: Bihar Tourism द्वारा शुरू की गई 'कैरावैन बस' सेवा के जरिए कात्यायनी धाम, सिमरिया पुल और पुनौरा धाम जैसे दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर आप अपने सफर को यादगार बना सकते हैं।
2 min read
Jun 24, 2026
Popular Tourist Destinations In Bihar, Bihar Religious And Cultural Heritage
Bihar Tourism के कैरावैन बस से करें बिहार की सैर | image credit instagram-tourismbihargov

Bihar Tourism Caravan Bus: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग समय-समय पर बेहतरीन पैकेज और ऑफर पेश करता रहता है। इसी कड़ी में, बिहार पर्यटन के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल (@tourismbihargov) ने 'कैरावैन बस' (Caravan Bus) सेवा के जरिए बिहार को करीब से जानने के लिए कुछ प्रमुख स्थानों के सुझाव दिए हैं। आइए, इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

Maa Katyayani के आशीर्वाद से करें यात्रा की शुरुआत

बिहार के खगड़िया जिले के मानसी-सहरसा रेलखंड पर, बदलाघाट और धमाराघाट के बीच कोसी नदी के तट पर मां दुर्गा का छठा स्वरूप 'मां कात्यायनी' का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है, जिसे कात्यायनी धाम के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में प्रवेश करते ही एक अद्भुत शांति का अनुभव होता है। आप कैरावन बस से परिवार के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत यहां से कर सकते हैं।

बिहार का विकास देखने के लिए जाएं Aunta-Simaria Bridge 

गंगा नदी पर बना औंटा-सिमरिया (Aunta-Simaria) पुल बिहार की इंजीनियरिंग और प्रगति का एक बड़ा प्रतीक है। यह पुल अत्यंत विशाल और भव्य है। यहां से गुजरते समय गंगा नदी और आसपास का नजारा मन को मोह लेता है। आधुनिक बिहार की इस इंजीनियरिंग को देखने के लिए आप यहां भी जा सकते हैं।

Punoura Dham: आस्था और भव्यता का संगम

उत्तरी बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित पुनौरा धाम एक अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक हिंदू तीर्थस्थल है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसे जगत जननी माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है। यदि आप राम भक्त हैं या आपको धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को एक्सप्लोर करना पसंद है, तो पुनौरा धाम आपके लिए एक आदर्श स्थान है।

रुन्नी सैदपुर की मशहूर Balushahi का उठाएं लुत्फ 

बिहार अपने सांस्कृतिक पर्यटन के साथ-साथ पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। बिहार पर्यटन विभाग राज्य के स्थानीय स्वाद को बढ़ावा देते हुए सीतामढ़ी जिले के रुन्नी सैदपुर (Runni Saidpur) की मशहूर बालूशाही चखने की सलाह देता है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका अनूठा स्वाद है। इसे बिना फ्रिज के भी 7 से 10 दिनों तक आसानी से सुरक्षित रखा जा सकता है। आमतौर पर मैदे से बनने वाली बालूशाही से उलट, रुन्नी सैदपुर की बालूशाही शुद्ध छेने और सूजी से तैयार की जाती है, जो इसे बेहद खास और लजीज बनाती है।

Published on:
24 Jun 2026 02:17 pm