
पूड़ी बनाने के 4 हैक्स image credit youtube-@kitchenfunandhack/shorts/@radhikamaroo/@RanveerBrar/@WhatsCookingwithK
Easy Puri Rolling Tips: बोरिंग से बोरिंग सब्जी और दाल का टेस्ट रोटी के बदले पूरी (पूड़ी) और पराठे के साथ खाने से बढ़ जाता है। लेकिन बहुत से लोग इनके ज्यादा तेल में फ्राई होने या फुली-फुली पूरी न बनने के कारण इन्हें बनाने या खाने से परहेज करते हैं। इसलिए, आज की स्टोरी में हम एक साथ कई पूरी बेलने के साथ ही कम तेल में फुली-फुली पूरी कैसे बना सकते हैं, इससे जुड़े कुछ हैक्स शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
कितने भी अच्छे से आप पूरियों को बेल लें, अगर आपकी पूरी नहीं फूलती, तो आप शेफ रणबीर बरार द्वारा शेयर की गई दो टिप्स फॉलो कर सकते हैं। पहली यह कि आप पूरियों को बेलने के बाद 2 मिनट के लिए रेस्ट करने दें और उसके बाद फ्राई करें। दूसरी यह कि तेल में पुरियों को डालने के बाद कुछ देर इंतजार करें, जब वे अपने आप ऊपर आ जाएं, तो इन्हें हल्का सा दबाकर इनके ऊपर कलछी से तेल डालें।
कई बार ऐसा होता है कि घर के सभी सदस्य एक साथ खाने बैठ जाते हैं, ऐसे में पूरी बेलने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में आप एक ही साथ कई पूरी बेलने के लिए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इन्हें प्लास्टिक शीट, केले के पत्ते या बटर पेपर के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर रख दें। इसके बाद किसी भारी बर्तन से दबाकर इन्हें पूरी का शेप दे दें।
इसके साथ ही, अगर आप ऐसा नहीं करना चाहती हैं, तो आटे का एक लंबा रोल बनाने के बाद इसे चौड़ाई में बेल लें और किसी कटोरी की मदद से पूरी के साइज में काटकर एक साथ कई पूरी बना सकती हैं।
अगर पूरी तलने के बाद आपकी प्लेट और हाथों में तेल लग जाता है, जिसे देखकर आप खाना पसंद नहीं करते, तो इसके लिए आप पूरी तलने वाले तेल में थोड़ा सा नमक डालने के बाद पुरियों को तलें। ऐसा करने से वे रेगुलर की तुलना में कम तेल सोखती हैं।
अगर आपको आटा गूंथना नहीं आता है या आप घर आए मेहमानों के लिए जल्दी में ढेर सारी पूरियां बनाना चाहती हैं, तो आप बाजार में मिलने वाली पैकेट वाली रोटियों को चार हिस्सों में काटकर, ट्राइएंगल शेप में इन्हें पूरी की तरह फ्राई कर सर्व कर सकती हैं।
Published on:
24 Jun 2026 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
