
होम डेकोर के लिए 8 Plywood Craft Ideas| (representative image)-image credit gemini
DIY Plywood Home Decor: घर का रेनोवेशन या फर्नीचर बनवाते समय अक्सर प्लाईवुड (Plywood) के कुछ बड़े तो कुछ छोटे-मोटे टुकड़े बच जाते हैं। जिन्हें अक्सर लोग कबाड़ समझकर फेंक देते हैं या ठंड में आग जलाने के लिए इन्हें किसी कोने में रख देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आप इन 'वेस्ट' टुकड़ों से खुद या कारपेंटर को ही कुछ एक्स्ट्रा पैसे देकर घर को स्टाइलिश और लग्जरी लुक दे सकते हैं। आज की स्टोरी में प्लाई के टुकड़ों से बनने वाली 7 शानदार होम डेकोर आइडियाज शेयर कर रहे हैं, जिनसे आईडिया लेकर आप ये चीजें बनवा सकते हैं।
अगर घर में काम करवाते समय प्लाई की लंबी और पतली पट्टियां बच गई हैं, तो आप इनका इस्तेमाल करके दराजों के अंदर 'डिवाइडर या किचन ऑर्गनाइजर' बनवा सकते हैं। इससे आपके किचन में सामान ढूंढना आसान हो जाएगा।
प्लाई से बचे एक छोटे चौकोर टुकड़े को बेस की तरह इस्तेमाल करें। उस पर अपनी पसंद का कोई कोट लिखें या पेंट करें और नीचे छोटे-छोटे हुक लगा दें। घर के मेन डोर के पास एक सुंदर 'की-होल्डर' बनवा सकते हैं।
प्लाई के टुकड़ों को फोटो के साइज के अनुसार काटकर, किनारों को अच्छी तरह से घिसें और उन पर सुंदर फोटो फ्रेम बना सकते हैं। इसे आप पेंट करके या डेकोरेट करके अपनी पसंद के हिसाब से खूबसूरत बना सकते हैं।
प्लाई के टुकड़े को एक बेस के रूप में लें और उसके चारों तरफ किनारी के लिए लकड़ी की पतली पट्टियां लगा दें। ऊपर से एक हैंडल लगाएं और एक बढ़िया पेंट या डीकूपेज (Decoupage) आर्ट करें, आपकी कस्टमाइज्ड सर्विंग ट्रे तैयार है।
यदि आपके पास प्लाई के कुछ बड़े टुकड़े बचे हैं, तो उन्हें जोड़कर आप घर के मेन द्वार (Entrance) के पास जूते रखने के लिए एक छोटा शू रैक या बेंच बना सकते हैं।
प्लाई के छोटे चौकोर टुकड़ों को स्मूथ करवाएं और उन पर वाटर-प्रूफ कोटिंग करवाकर चाय या कॉफी के लिए बेहतरीन 'रस्टिक' (Rustic) कोस्टर भी बनवा सकते हैं।
बारिश आने वाली है, ऐसे में आप प्लाई के टुकड़ों को जोड़कर इनडोर प्लांट्स के लिए छोटे ऊंचे स्टैंड बनवा सकते हैं। यदि आप इन्हें वार्निश (Varnish) कर दें, तो ये नमी से सुरक्षित रहेंगे और लिविंग रूम में बहुत प्रीमियम लगेंगे।
Published on:
24 Jun 2026 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
