टूर ऑपरेटर्स ने बताया कि राजस्थान, घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद रहती है। इसके साथ ही उन्हें यहां का मसालेदार चटपटा खाना बेहद स्वादिष्ट लगता है। वे अलग-अलग रेसिपीज के बारे में शौक से पढ़ते हैं। राजस्थानी खाने के लिए लोग उन्हें लंच-डिनर पर भी आमंत्रित करते हैं। ऑस्ट्रेलिया, कैलिफोर्निया, जर्मनी, साउथ अफ्रीका, पोलैंड, आयरलैंड से आएं कई विदेशियों ने जयपुर के फूड ब्लॉगर्स, क्यूरेटर्स, स्थानीय लोगों से राजस्थानी खाने की बारीकियों को सीखा है।