लाइफस्टाइल

Footwear Fashion : विंटर का यह पॉपुलर फुटवियर अब बनेगा समर का भी फैशन ट्रेंड

Thigh-high boots: एंकल लेंथ के बाद अब ओवर-द-नी बूट्स और थाई- हाई बूट्स ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के न सिर्फ विंटर बल्कि समर वार्डरोब में भी अपनी जगह बना ली है।    
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2023, 6:47 AM IST
boots_cover_1.jpg
Look cool in thigh high boots image: wirestock on freepik

एक बार फिर लॉन्ग बूट्स ट्रेंड में है। एंकल लेंथ से लेकर, नी-हाई और अब थाई-हाई बूट्स इस सीजन का फैशन स्टेटमेंट बन गए हैं।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का फेवरेट फुटवियर

पिछले दिनों रिलीज़ हुई फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण, जो फिल्म में एक एजेंट की भूमिका निभा रहीं है, थाई- हाई बूट्स में बेहद स्टाइलिश नज़र आयीं। इससे पहले भी दीपिका की हाई बूट्स में कई तस्वीरें सामने आयीं है जिनमें गहराइयाँ फिल्म की फोटोज काफी पॉपुलर रहीं ।
दीपिका के अलावा, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे ने भी कई बार लॉन्ग बूट्स को फैशन स्टेटमेंट बनाया है।

IMAGE CREDIT: instagram


कल भी आज भी

फैशन आइकॉन सोनम कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ नज़र आयीं। उस तस्वीर में सोनम स्वेटर ड्रेस और लॉन्ग बूट्स पहने हुए है। आनंद आहूजा के कमेंट पर गौर करें तो उन दोनों की यह तस्वीर सात साल पुरानी है।


Style Tip:
लॉन्ग बूट्स बहुत ही वर्सेटाइल फुटवियर हैं। इनमें ब्राउन, ग्रे, ब्लैक, के अलावा रेड, येलो, पर्पल और ऑरेंज कलर पॉपुलर है। आमतौर जहाँ ब्राउन, ग्रे, ब्लैक सेफ कलर्स हैं वही रेड, येलो, पर्पल और ऑरेंज बोल्ड लुक देते हैं। स्टाइलिस्टस और फैशन एक्सपर्ट्स की माने तो ओवर-द-नी बूट्स और थाई- हाई बूट्स को न सिर्फ विंटर में ट्रेंच कोट, स्वेटर ड्रेस, या ब्लेज़र ड्रेस के साथ पहनें बल्कि समर में मिनी स्कर्ट और शार्ट ड्रेसेस के साथ भी पहना जा सकता है।

Updated on:
31 Jan 2023, 6:47 AM IST
Published on: