लाइफस्टाइल

Glowing Skin Tips: चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो? महंगे फेशियल नहीं, काम आएंगे ये 5 घरेलू और असरदार टिप्स

Natural Skin Care Tips in Hindi: आज के इस लेख में हम ऐसे 5 टिप्स शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें रोजाना फॉलो करने से आपके चेहरे पर नेचुरली निखार आने के साथ ही स्किन की कंडीशन भी अच्छी हो जाएगी। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में विस्तार से।

3 min read
Apr 08, 2026
Glowing Skin Tips| image credit gemini

Glowing Skin Tips in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से अच्छी स्किन का हाल भी खराब हो जाता है। ऐसे में लोग जल्दी और अच्छा रिजल्ट पाने के लिए महंगे-महंगे फेशियल या क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। इनसे तुरंत रिजल्ट तो मिल जाता है, लेकिन कभी-कभी इनका नेगेटिव इफेक्ट भी स्किन पर दिखने लगता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन नेचुरली साफ, मुलायम और ग्लोइंग दिखे, तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए मददगार हो सकती है। आज के इस लेख में हम ऐसे 5 टिप्स शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें रोजाना फॉलो करने से आपके चेहरे पर नेचुरली निखार आने के साथ ही स्किन की कंडीशन भी अच्छी हो जाएगी। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें

Morning Skin Care Tips: सुबह चेहरा कैसे साफ करें और क्या लगाएं?

डबल क्लींजिंग (Double Cleansing)


अक्सर लोग बाहर से थककर घर आने की वजह से फेस वॉश करना पसंद नहीं करते हैं, या घर पर रहते हैं तो नहाते समय फेस वॉश करने की वजह से दोबारा फेस नहीं धोते हैं। ऐसे में अगर आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो रोजाना सोने से पहले या बाहर से आने के बाद फेस वॉश जरूर करें। ऐसा करने से दिन भर की धूल-मिट्टी के साथ ही फेस पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है, जिससे पिंपल्स होने के चांसेस कम हो जाते हैं। इसके साथ ही, अगर आप मेकअप करती हैं तो सोने से पहले डबल क्लींजिंग की मदद से चेहरे की गंदगी साफ जरूर करें। इससे पोर्स (Pores) अंदर तक साफ हो जाते हैं और पिंपल्स होने का डर कम हो जाता है।

धूप से बचाव (Sun Protection)


स्किन खराब होने का सबसे बड़ा कारण धूप है। चाहे आप ऑफिस में हों या घर के अंदर, सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें। धूप की वजह से चेहरे पर काले धब्बे और झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं। एक अच्छी सनस्क्रीन आपकी स्किन के लिए एक ढाल की तरह काम करती है और इसे लंबे समय तक जवान बनाए रखती है।

हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजेशन भी हैं जरूरी (Hydration and Moisturizing)


फेस वॉश करने के बाद स्किन को सूखा (Dry) न रहने दें। जब भी चेहरा धोएं, उसके तुरंत बाद एक अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। इसके साथ ही, दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। जब शरीर अंदर से हाइड्रेटेड रहता है, तो चेहरे पर अपने आप एक नेचुरल चमक (Natural Glow) दिखने लगती है।

नाइट स्किन केयर रूटीन (Nighttime Recovery)


हेल्दी और ग्लोइंग स्किन नेचुरली पाने के लिए रात का समय सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि इसी वक्त हमारी बॉडी खुद को रिपेयर करने के साथ ही स्किन को भी रिपेयर करती है। इसलिए रात को कभी भी मेकअप लगाकर न सोएं। सोने से पहले चेहरा साफ करें और कोई अच्छा नाइट सीरम या क्रीम लगाएं। साथ ही, 7-8 घंटे की गहरी नींद लें, क्योंकि नींद पूरी न होने पर चेहरे पर थकान और डार्क सर्कल्स साफ नजर आने लगते हैं।

हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल (Balanced Diet and Lifestyle)


यह बात तो ज्यादातर लोग जानते हैं कि हम जो खाते हैं, वही चेहरे पर दिखता है, लेकिन फिर भी इसे फॉलो नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो ज्यादा तेल-मसाले और चीनी वाले खाने से परहेज करें क्योंकि इससे चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं। अपनी डाइट में फल और हरी सब्जियां शामिल करें।

ध्यान दें: चेहरे को बेदाग बनाने में आपके तकिए का कवर और फोन भी एक महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं। इसीलिए तकिए का कवर (Pillow Cover) हर दो-तीन दिन में बदलते रहें और फोन की स्क्रीन को साफ रखें, क्योंकि इनमें छिपे बैक्टीरिया चेहरे पर इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं, जिससे पिंपल्स और ब्रेकआउट होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। यह लेख किसी भी तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं है। अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है, तो किसी अच्छे स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें।

ये भी पढ़ें

Skincare Routine: रेडिएंट स्किन के लिए सुबह उठते ही अपनाएं ये 7 हैबिट्स

Published on:
08 Apr 2026 02:03 pm
Also Read
View All