
Good Morning Wishes and Images: आज शुक्रवार की पावन सुबह भक्त सुख-शांति की अधिष्ठात्री माता संतोषी और महालक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिरों में उमड़ पड़े हैं। शुक्रवार का दिन विशेष रूप से संतोषी माता और लक्ष्मी जी को समर्पित है, जिन्हें धैर्य, संतोष और सौभाग्य का वरदान देने वाला माना गया है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से माता की पूजा करने से जीवन के सभी क्लेश और बाधाएं दूर हो जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है। इसके साथ ही, इस दिन संतोषी माता की व्रत कथा का पाठ करना या गुड़ और चने का भोग लगाना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है।
मान्यता अनुसार जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन सच्चे मन से माता की भक्ति करता है और संतोष का मार्ग अपनाता है, उसके जीवन में शांति, वैभव और आपसी प्रेम की कभी कमी नहीं होती। ऐसे में यदि आप भी आज की सुबह को अपने मित्रों और परिजनों के लिए यादगार और सकारात्मक बनाना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए शुभ शुक्रवार संदेश, गुड मॉर्निंग विशेज, संतोषी माता की दिव्य फोटो और मंगलमय शुभकामनाएं उनके साथ शेयर कर सकते हैं।