लाइफस्टाइल

किसी महल से कम नहीं है Govinda Sunita Ahuja का ये घर, इंटीरियर देखकर हो जाएंगे खुश, देखें तस्वीरें

Govinda Sunita Ahuja House Tour: कुछ स्टार्स एक्टिंग कर दर्शकों के दिल में बहुत खास जगह बना लेते हैं। इनमें एक नाम फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का नाम भी आता हैं, जो किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सुनीता में अपने घर को लेकर एक वीडियो साझा की हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ खास है इस घर में...
3 min read
• •
Updated: 11 Apr 2025, 2:34 PM IST
Govinda Sunita Ahuja House Tour
Govinda Sunita Ahuja House Tour

Govinda Sunita Ahuja House Tour: बॉलीवुड के सुपरस्टार और हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा न सिर्फ अपने दमदार अभिनय और दिल जीत लेने वाले डांस स्टाइल के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनकी निजी ज़िंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। इस बार चर्चा का कारण बना है उनका बेहद खूबसूरत और शाही अंदाज में सजा आशियाना।

हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने एक पॉपुलर वेब सीरीज गेट क्रशेस में अपने घर की शानदार झलक दिखाई। इस दौरान उन्होंने इंटीरियर से लेकर घर की परंपराओं, पूजा स्थल और डिजाइन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। आइए जानते हैं क्या है इस घर की खासियत, जो इसे आम घरों से बिल्कुल अलग बनाती है।

आलीशान घरों में रहती हैं गोविंदा की पत्नी

Govinda Sunita Ahuja House

मुंबई के जुहू इलाके में समुद्र के सामने स्थित जलमंदिर बिल्डिंग में गोविंदा अपने परिवार के साथ रहते हैं। ये घर न सिर्फ शानदार लोकेशन पर है, बल्कि इसका इंटीरियर बेहद खास हैं। सुनीता ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने और गोविंदा ने इसी घर में नई जिंदगी की शुरुआत की थी और उनके दोनों बच्चे-यशवर्धन और टीना भी इसी घर में जन्मे हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बनाया है घर का नक्शा

Govinda Sunita Ahuja

गोविंदा और सुनीता के इस घर में एक बेहद खूबसूरत डिस्कशन एरिया बनाया गया है, जहां पूरा परिवार दिनभर की बातें करता है, साथ बैठता है और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताता है। यह एरिया उत्तर-पूर्व दिशा में है, जो वास्तुशास्त्र के अनुसार बेहद शुभ मानी जाती है। यहां के हरे और हल्के ऑरेंज रंग के सोफे न सिर्फ सजावट में चार चांद लगाते हैं, बल्कि घर में गर्मजोशी और सुकून का एहसास भी कराते हैं।

सुन्दर सा पूजा घर

सुनीता आहूजा की आस्था साईं बाबा में है। उन्होंने घर के एक शांत कोने में एक सुंदर सा साईं बाबा मंदिर बनाया है, जो उत्तर दिशा में स्थित है। साथ ही एक ऐंजल टेबल भी रखी गई है जहां वे हर शाम मोमबत्तियाँ जलाती हैं। बालकनी में तुलसी का पौधा है, जिसे मां-बेटी मिलकर हर शाम दीया दिखाती हैं। बालकनी से हर सुबह सूर्य को जल चढ़ाने की परंपरा भी वे निभाती हैं।

बेटे-बेटी ने सजाया 'ब्रिटिश एस्थेटिक' वाला इंटीरियर

घर का इंटीरियर गोविंदा की बेटी टीना और बेटे यशवर्धन ने खुद डिजाइन किया है। उन्होंने ब्रिटिश स्टाइल में घर को सजाया है, जिससे यह डिसेंट और एस्थेटिक दिखता है। हरा, हल्का ऑरेंज और ब्राउन रंग के साथ-साथ ऑफ-व्हाइट लाइटिंग घर को बहुत ही शांतिपूर्ण और एलिगेंट लुक देती है। घर का हर कोना सोच-समझकर सजाया गया है ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और पूरा परिवार मिलकर साथ रह सके।

घर के नियमों में छिपी है एक पुरानी विरासत की झलक

सुनीता बताती हैं कि घर के लगभग सभी फर्नीचर यशवर्धन की पसंद के अनुसार हैं। इटालियन फर्नीचर के साथ सफेद डाइनिंग टेबल और फॉरेस्ट ग्रीन बार एरिया इस घर की शान हैं। खास बात ये है कि इस घर में गोविंदा की मां द्वारा बनाए गए नियम आज भी सख्ती से माने जाते हैं- घर के अंदर जूते-चप्पल पहनने की सख्त मनाही है।

तलाक की अफवाहों के बीच दिखी फैमिली बॉन्डिंग

हाल ही में गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी थीं। लेकिन इस घर टूर में जिस तरह से सुनीता ने हर चीज को प्यार से समझाया, घर के हर कोने को सजाने की कहानी बताई और बच्चों की पसंद को अहमियत दी, उससे ये साफ हो गया कि ये परिवार आज भी एकजुट और मजबूत है। उनका यह घर इस बात की मिसाल है कि जब रिश्तों में प्यार और समझदारी हो तो घर वाकई किसी महल से कम नहीं लगता।

Updated on:
11 Apr 2025, 2:34 PM IST
Published on: