
Natural Hair Care Tips: गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप और उमस की वजह से होने वाले पसीने के चलते कुछ लोगों के बालों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने के साथ ही बाजार से महंगे एंटी-डैंड्रफ शैंपू खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। इससे डैंड्रफ तो कम हो जाते हैं, लेकिन हैवी केमिकल्स की वजह से बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आप बॉलीवुड सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा शेयर होममेड नुस्खा ट्राई कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में जब रिपोर्टर जावेद हबीब से हेयर फॉल के बारे में पूछती है, तो जावेद हबीब जवाब देते हुए कहते हैं कि, "हमारा यह नॉर्थ इंडिया और नॉर्थ ईस्ट है, यहां पसीना बहुत होता है। पसीना हमारे बालों और स्किन के अंदर एक तरह की डैंड्रफ क्रिएट करता है, जिसे रूसी बोलते हैं। ये जो रुसी है यह एक तरह का बालों के लिए Poison है।
यहां अंधविश्वास बहुत चलता है। लोग बालों को लंबा रखना चाहते है लेकिन धोना नहीं चाहते। इसके चलते इचिंग बालों को तोड़ता है। इसके लिए रोजाना हेयर वाश करें। इसके लिए बाल गिले करें क्योंकि सुखे बालों में तेल काम नहीं करता।
आप सरसों का तेल लगाइए, उससे मसाज मत कीजिए। उसको 5-10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए, फिर इसे वॉश कर लीजिए। वॉश करने के लिए आपको शैंपू यूज करना है, रीठा यूज करनी है यह आप पर डिपेंड करता है। लेकिन अगर आप यह करेंगे, तो आपके बाल कभी टूटने वाले नहीं हैं। जावेद हबीब का दावा है कि नियमित हेयर वॉश और सरसों तेल का सही इस्तेमाल बालों को मजबूत रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या व्यक्ति की स्किन और लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करती है।
'Medicinal Qualities of Mustard Oil' (ResearchGate) के अनुसार, सरसों के तेल में मजबूत जीवाणुरोधी, कवकरोधी (antifungal) और कैंसर-रोधी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, सरसों के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को पोषण देते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह स्कैल्प को हेल्दी रखता है और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
ध्यान दें: अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसिटिव है या आपको सरसों के तेल से एलर्जी है, तो इसे अपने हेयर केयर में शामिल करने से परहेज करें। इसके अलावा, सरसों के तेल के साथ ही कोई भी नई चीज अपने हेयर केयर में शामिल करने से पहले कान के पीछे पैच टेस्ट करने के बाद ही इसे पूरे बालों में लगाएं।