लाइफस्टाइल

Hero का त्योहारी ऑफर, सिर्फ 7 हजार रुपए देकर घर लाएं टू-व्हीलर

त्योहार के इस सीजन में Hero अपने ग्राहकों के लिए बहुत ही ख़ास ऑफर लाई है। यहां आप सिर्फ 6,999 रुपए देकर ही टू-व्हीलर्स अपने घर ले जा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2021, 5:27 PM IST
hero bikes and scooters brought home by paying just rs 6999
hero bikes and scooters brought home by paying just rs 6999

नई दिल्ली। त्योहारों के इस मौसम में हर कहीं बंपर ऑफर्स की धूम मची हुई है, लेकिन हम आपको एक ऐसे फेस्टिव ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। दरअसल, त्योहार के इस सीजन में Hero MotoCorp अपने ग्राहकों के लिए बहुत ही ख़ास ऑफर लाई है। यहां आप सिर्फ 6,999 रुपए देकर ही टू-व्हीलर्स अपने घर ले जा सकते हैं।

इन वाहनों पर आकर्षक ऑफर
बता दें कि Hero कंपनी अपने स्कूटरों और बाइक की विस्तृत रेंज पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफ़र Hero Splendor + रेंज से लेकर Maestro स्कूटर तक सभी वाहनों के लिए हैं। इसके साथ ही कंपनी टू-व्हीलर्स की खरीद पर एक आकर्षक फाइनेंस भी ऑफर कर रही है।

जानकारी के मुताबिक Hero अपने ग्राहकों को 6,999 रुपए के डाउन पेमेंट देकर नई बाइक या स्कूटर घर ले जाने की सुविधा भी दे रही है। वहीं अगर आप नई मोटरसाइकिल और स्कूटर खरीद रहे हैं तो आप इस मौके पर 12,500 रुपए तक की बचत कर सकते हैं। इसके साथ ही इस फेस्टिव सीजन में ग्राहक 5.55% की दर से वाहनों को फाइनेंस करा सकते हैं।

कंपनी द्वारा वेबसाइट और सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार अब ग्राहकों को वाहनों की खरीद पर 5,000 रुपए का लॉयल्टी/एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें 2,100 रुपए का कैश डिस्काउंट भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक वाहन खरीदते करते समय कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 7,500 रुपए तक का ऑफर भी मिल सकता है।

Published on: