लाइफस्टाइल

तेजी से वजन कम करने का सीक्रेट: बस पानी पीने का तरीका बदलें और देखें कमाल, सब पूछेंगे आपकी फिटनेस का राज!

Weight Loss Hydration Benefits: आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि वजन घटाने में पानी कैसे मददगार होता है।

3 min read
Mar 13, 2026
Weight Loss Hydration Benefits| image credit freepik

Weight Loss Hydration Benefits: जब बात वजन कम करने की आती है, तो हमारा सारा ध्यान जिम जाने और डाइट कंट्रोल करने पर रहता है, लेकिन हम एक बहुत ही जरूरी चीज को अक्सर भूल जाते हैं वो है पानी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक 38 साल के ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ, जो वजन कम करने के लिए काफी मेहनत कर रहे थे पर उनका वजन घट नहीं रहा था। बाद में पता चला कि वह दिन भर में 1 लीटर पानी भी नहीं पी रहे थे। जैसे ही उन्होंने पानी की मात्रा बढ़ाई, उनका वजन कम होना शुरू हो गया और वह पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव महसूस करने लगे। सच तो यह है कि पानी सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर के पूरे सिस्टम को ठीक से चलाने के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि वजन घटाने में पानी कैसे मददगार होता है।

ये भी पढ़ें

Kidney Health: रात में ज्यादा पानी पीते हैं? सावधान! किडनी हो सकती है खराब, जानिए पानी पीने का सही तरीका

भूख कंट्रोल करने में (Appetite Control)

अक्सर हमारे शरीर को प्यास लगी होती है, लेकिन हमारा दिमाग हमें गलत सिग्नल देता है कि भूख लगी है। जिसके चलते हम बेवजह स्नैक्स खा लेते हैं, जिससे शरीर में फालतू कैलोरी जमा हो जाती है। ऐसे में अगर आप खाना खाने से करीब आधा घंटा पहले एक गिलास पानी पीते हैं, तो इससे आपका पेट भरा-भरा लगेगा। इससे आप खाने के वक्त जरूरत से ज्यादा नहीं खाते और एक्स्ट्रा कैलोरी लेने से बच जाते हैं।

मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने मेें (Metabolism)

पानी हमारे शरीर के अंदरूनी सिस्टम को चलाने के लिए ईंधन जैसा काम करता है। यह खाने को पचाने और शरीर को जरूरी ऊर्जा देने में मदद करता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो हमारा मेटाबॉलिज्म यानी खाना पचाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में अगर आप सही मात्रा में पानी रोजाना पीते हैं, तो आपकी बॉडी फैट को एनर्जी में बदलने का काम ज्यादा तेजी से कर पाती है।

पानी का तापमान भी होता है मददगार (Water Temperature)

पानी का तापमान भी वजन घटाने में काफी मददगार होता है। जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो शरीर को उसे अपने सामान्य तापमान पर लाने के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती है और इस प्रक्रिया में कुछ कैलोरी बर्न हो जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ, नॉर्मल रूम टेम्परेचर वाला पानी मेटाबॉलिज्म को तुरंत बूस्ट देने में बहुत असरदार होता है। जानकारों का मानना है कि अगर आप दिन भर में लगभग 2 लीटर पानी पीते हैं, तो आपकी बॉडी सिर्फ उस पानी को प्रोसेस करने और टेम्परेचर बैलेंस करने में ही अच्छी-खासी एनर्जी खर्च कर देती है।

वर्कआउट करने वालों के लिए और भी जरूरी (Hydration and Exercise)

अगर आप रोजाना एक्सरसाइज या योगा करते हैं, तो पानी आपके लिए और भी ज्यादा जरुरी हो जता है। पानी की कमी से शरीर जल्दी थकने लगता है और मांसपेशियों में खिंचाव आने की संभावना बढ़ जाती है। वर्कआउट के दौरान और बाद में थोड़ा-थोड़ा पानी पीने से आपकी एनर्जी बनी रहती है और आप ज्यादा देर तक एक्टिव रह पाते हैं। इसके अलावा, हाइड्रेटेड रहने से बॉडी जल्दी रिकवर होती है और शरीर का तापमान भी सही रहता है, जिससे आप अपने वर्कआउट का पूरा फायदा उठा पाते हैं।

ड्रिंक्स से करें परहेज (Replace Sugary Drinks with Water)

आजकल ज्यादातर लोग प्यास बुझाने के लिए चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेट वाले जूस का सहारा लेते हैं। इन ड्रिंक्स में काफी ज्यादा चीनी और कैलोरी होती है, जो सीधा वजन को बढ़ाती हैं। इनकी जगह अगर आप सादा पानी, नींबू पानी या बिना चीनी वाली हर्बल टी पीना शुरू कर दें, तो वजन घटाने में काफी मदद मिलेगा।

ये भी पढ़ें

LPG के बाद अब पीने के पानी पर संकट, महंगी हो सकती हैं पानी की बोतलें, जानिए क्यों

Published on:
13 Mar 2026 03:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर