15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kidney Health: रात में ज्यादा पानी पीते हैं? सावधान! किडनी हो सकती है खराब, जानिए पानी पीने का सही तरीका

Kidney Health: किडनी को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर में पानी पीने का सही समय जानें। देर रात ज्यादा पानी पीने से नींद और किडनी दोनों पर असर पड़ता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Nov 09, 2025

Kidney Health

Kidney Health (Photo- gemini ai)

Kidney Health: अगर आप दिनभर पानी कम पीकर रात में एकदम से गिलास पर गिलास पानी पी जाते हैं, तो यह आदत आपके किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकती है। हमारी किडनी को पानी का बाढ़ नहीं, बल्कि एक नियमित बहाव चाहिए होता है, यानी पूरे दिन में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीना। इससे किडनी आसानी से शरीर का अपशिष्ट बाहर निकाल पाती है, स्टोन बनने से बचाव होता है और नींद भी अच्छी आती है।

क्यों जरूरी है सही समय पर पानी पीना

किडनी दिनभर खून को फिल्टर करती है। अगर आप एक साथ बहुत सारा पानी पी लेते हैं, तो उस पर अचानक ज्यादा दबाव पड़ता है। वहीं, दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीने से शरीर का ब्लड वॉल्यूम और यूरिन फ्लो सही बना रहता है। इससे टॉक्सिन्स आसानी से निकलते हैं और किडनी स्टोन का खतरा भी कम हो जाता है। स्वास्थ्य एजेंसियों जैसे CDC और NIDDK के अनुसार, 8 गिलास पानी का फिक्स नियम सभी पर लागू नहीं होता। असली जरूरत आपकी उम्र, एक्टिविटी, मौसम और सेहत पर निर्भर करती है। बस ध्यान रखें पेशाब का रंग हल्का पीला हो, तो समझिए शरीर में पानी की मात्रा सही है।

दिनभर में पानी पीने का सही तरीका

समयकितनी मात्राक्यों जरूरी
सुबह उठते ही (30–60 मिनट में)250-300 mlरातभर शरीर में कमी हुई नमी को पूरा करता है, किडनी को जगाता है।
हर भोजन के साथ250 mlपाचन में मदद करता है और शरीर को स्थिर रूप से हाइड्रेट रखता है।
भोजन के बीचहर 1से1.5 घंटे में 150 से 250 mlअपशिष्ट बाहर निकालने और स्टोन रोकने में मदद करता है।
व्यायाम या गर्मी मेंहर 20 से 30 मिनट में 150 से 350 mlपसीने से खोए पानी की भरपाई करता है।
सोने से 2 घंटे पहलेपानी कम कर दें, जरूरत हो तो 1 से 2 घूंट (30-60 ml)रात में बार-बार पेशाब जाने से बचाता है और नींद बेहतर करता है।

रात में बार-बार बाथरूम जाने से बचने के उपाय

दिन का ज्यादातर पानी शाम 4 बजे तक पी लें। शाम को कैफीन और शराब से बचें, ये पेशाब की मात्रा बढ़ाते हैं। रूम टेम्प्रेचर वाला पानी पिएं, ठंडा पानी ज्यादा मात्रा में पीने की आदत डाल देता है। डिनर के बाद 30 से 60 मिनट पैरों को ऊंचा रखें, इससे शरीर का जमा पानी सही तरह से सर्कुलेट होता है और रात में बार-बार पेशाब जाने की दिक्कत कम होती है।

किन लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए

अगर आपको किडनी की बीमारी, दिल की दिक्कत, लिवर प्रॉब्लम है या आप डाययूरेटिक दवाइयां लेते हैं, तो अपने डॉक्टर से पूछकर ही पानी की मात्रा तय करें।