लाइफस्टाइल

Thermos Flask Cleaning Hack: थर्मल फ्लास्क से चाय, कॉफी या दूध की बदबू से हैं परेशान? यहां बताए गए  6 तरीके से करें साफ

Thermal Flask Smell Removal: थर्मल फ्लास्क में दूध, चाय या कॉफी रखने के बाद उसमें से आने वाली बदबू से अगर आप परेशान हैं और समझ में नहीं आ रहा कि इसे कैसे साफ करें, तो यहां बताए गए 6 टिप्स की मदद से बदबू आप दूर कर सकते हैं।
2 min read
Jul 09, 2026
Thermos Smell Removal Tips, Flask Cleaning Hacks
बदबू दूर करने के लिए Cleaning Hack (representative image) image credit chatgpt

How To Clean Thermal Flask: अगर आपके थर्मल फ्लास्क, चाय के थर्मस या कैटल से बदबू आने लगी है और इसे कई बार अच्छी तरह धोने के बाद भी स्मेल नहीं जा रही है, तो आप यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करके इन्हें साफ करने के साथ ही बदबू भी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं फ्लास्क की बदबू दूर करने के लिए 6 आसान और असरदार तरीके।

फ्लास्क की बदबू दूर करने के लिए फॉलो करें ये हैक

अगर फ्लास्क में बदबू बनी रहती है, तो पहले इसे विनेगर से अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद फ्लास्क को पूरी तरह सूखने दें। अब इसके अंदर साफ पेपर भरकर ढक्कन बंद कर दें। कुछ घंटों या रातभर ऐसे ही रहने दें। पेपर नमी और बदबू को सोखने में मदद करता है। बाद में पेपर निकालकर फ्लास्क साफ करके इस्तेमाल करें।

लौंग का करें इस्तेमाल

अगर फ्लास्क का मुंह काफी छोटा है, तो इसमें 5 से 6 लौंग डालें और हल्का सा शेक करें। इसके बाद इसे पूरी रात के लिए बंद करके छोड़ दें। सुबह साफ पानी से फ्लास्क धो लें। लौंग की खुशबू बदबू कम करने में मदद कर सकती है।

कैटल की बदबू ऐसे करें दूर

अगर इलेक्ट्रिक कैटल या चाय की कैटल से स्मेल आ रही है, तो उसे पहले अच्छी तरह सुखाएं। इसके बाद उसके अंदर पेपर भरकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह पेपर निकालकर पानी से धो लें। इससे कैटल की बदबू पहले की तुलना में कम हो जाएगी।

गर्म पानी, नमक और नींबू से करें साफ

एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा नमक और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को फ्लास्क में भर दें। चाहें तो नींबू के कुछ टुकड़े भी डाल सकते हैं। अब ढक्कन बंद करके 2 से 3 घंटे या पूरी रात के लिए छोड़ दें। बाद में फ्लास्क को साफ पानी से धो लें। इससे बदबू के साथ अंदर जमी गंदगी भी साफ होने में मदद मिलती है।

आइस क्यूब और नमक से करें सफाई

फ्लास्क में कुछ आइस क्यूब डालें और थोड़ा सा नमक मिला दें। इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह फ्लास्क को अच्छी तरह धो लें। इससे फ्लास्क के अंदर की गंदगी के साथ ही स्मेल कम करने में मदद मिलेगी।

बेकिंग सोडा और विनेगर से करें साफ

फ्लास्क में गुनगुना पानी भरें। इसमें थोड़ा विनेगर या नींबू का रस और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब फ्लास्क को हल्के हाथ से शेक करें और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह अच्छी तरह पानी से धो लें। इससे फ्लास्क की बदबू और दाग दोनों कम हो सकते हैं।

Updated on:
09 Jul 2026 10:17 am
Published on:
09 Jul 2026 10:17 am